24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली की जनता को योगी आदित्यनाथ देंगे जीत का रिटर्न गिफ्ट

शहर के दो हिस्सों को जोड़ने वाला शहामतगंज ओवरब्रिज नए साल में जनता के लिए होगा शुरू

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Dec 17, 2017

akhilesh yadav, yogi adityanath, Shamat Ganj Bridge, over bridge, Shamat Ganj over Bridge Bareilly, tarffic, bjp mayor umesh gautam, traffic jaam in bareilly

बरेली। शहर के दो हिस्सों को जोड़ने वाला शहामतगंज ओवरब्रिज नए साल में जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इस पुल के बन जाने से जाम की समस्या से जूझ रहे शहर को काफी राहत मिलेगी। ओवरब्रिज का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मेयर उमेश गौतम ने नगर निगम के अफसरों के साथ पुल का निरिक्षीण किया और बताया कि ये पुल बरेलियंस के लिए नए साल का तोहफा होगा। ओवरब्रिज का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराया जाएगा। माना जा रहा है कि बरेली में लम्बे समय बाद भाजपा का मेयर सीट जीतने पर मुख्यमंत्री शहर की जनता को रिटर्न गिफ्ट देंगे।

अखिलेश सरकार में बनना हुआ शुरू
शहामतगंज ओवरब्रिज अखिलेश सरकार में पास हुआ था और अक्टूबर 2016 में पुल का निर्माण शुरू हुआ था। 1017 मीटर लम्बे इस ओवरब्रिज का बजट पहले 30.30 करोड़ था। बाद में इसकी लागत बढ़ जाने से प्रोजेक्ट का एस्टीमेट 37 करोड़ कर दिया गया। ओवरब्रिज को पूरा करने में सेतु निगम ने मार्च 2018 तक का समय दिया था। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक सूरज कुमार ने बताया कि पुल का निर्माण 31 पिलर पर किया गया है। अब सड़क और मरम्मत का कार्य ही शेष बचा है। ओवरब्रिज से सटे मकानों के छज्जे हटाने के लिए मुनादी करा दी गई है। इसके साथ ही पुल के अप्रोच मार्ग के लिए पुल के नीचे से अतिक्रमण भी हटा दिया गया है। साथ ही अब पुल में लाइट लगाने का काम भी शुरू हो गया है।

सफर होगा आसान
लम्बे समय से यहां पर पुल की जरूरत थी और अब इस पुल के बन जाने से शहर के दो छोर एक दूसरे से मिल जाएंगे जिससे राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, इलाके की तरफ रहने वाले लोगों को सिविल लाइंस आने के लिए जाम से नहीं जूझना होगा।पहले शाहदाना और शहामतगंज में लोगों को घंटो जाम से जूझना पड़ता था।

एक नजर में ओवर ब्रिज
विकास भवन रोड से बारादरी रोड तक पुल की कुल लम्बाई 1017 मीटर है। विकास भवन रोड से शहामतगंज तक पुल की लम्बाई 243.75 मीटर है और शहामतगंज चौराहे से शहदाना चौराहे तक पुल की लम्बाई 502.40 मीटर है जबकि शहादना चौराहे से बारादरी रोड तक ओवर ब्रिज की लम्बाई 270.90 मीटर है। पुल का निर्माण 31 पिलर पर किया गया है।

हुआ था विरोध
पुल का प्रस्ताव जब पास हुआ था तो शहामतगंज के व्यापारियों ने इस फ्लाई ओवर का विरोध किया था व्यापारियों का कहना था कि यहां पर पुल बन जाने से उनका व्यापार चौपट हो जाएगा।