5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Agra: चांदनी रात में ताजमहल के दीदार का मिल रहा मौका, एक दिन पहले करा लें टिकट

शरद पूर्णिमा के अवसर पर आगरा में स्थित मुहब्बत की निशानी ताजमहल को रात में दीदार करने के लिए खोला जाएगा। एएसआई के नियम के मुताबिक, रात 8:30 बजे से 12:30 बजे तक पर्यटक ताजमहल का नाइट व्यू देखेंगे जिसके लिए उन्हें अपना टिकट एक दिन पहले बुक कराना होगा।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Jyoti Singh

Oct 06, 2022

you_will_get_a_chance_to_see_the_taj_mahal_in_the_moonlight_night_in_agra.jpg

You will get a chance to see the Taj Mahal in the moonlight night in Agra

इन दिनों अगर आप भी ताजमहल का दीदार करने का मन बना रहे हैं तो आने वाली शरद पूर्णिमा पर आपके लिए खास अवसर है। इस क्योंकि दिन आपको दिन की बजाए रात में चांद की रोशनी के बीच ताज की खूबसूरती की चमक को देखने का मौका मिलेगा। ऐसा सिर्फ एक दिन के लिए नहीं बल्कि चार दिन के लिए होगा। यानी 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आप रात में ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। बस इसके लिए आपको एक दिन पहले टिकट बुक कराना होगा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है। अमूमन हर साल पर्यटकों के लिए ताज महल को पांच रात का नाइट व्यू किया जाता है। ताजमहल व्यू मेहताब बाग और ताज व्यू प्वाइंट से भी किया जा सकेगा।

एक दिन में 400 पर्यटकों की एंट्री

तामजहल के नाइट व्यू के लिए एएसआई की तरफ से नियम जारी किया गया है, जिसके मुताबिक, ताजमहल को नाइट व्यू के लिए रात 8:30 से 12:30 बजे तक खोला जाएगा। पर्यटकों को एक दिन पहले माल रोड स्थित आफिस से टिकट बुक कराने होंगे। विदेशी पर्यटकों का टिकट 750, भारतीयों का 510 और बच्चों का 500 रुपये का है। वहीं ताजमहल का रात का दीदार एक दिन में अधिकतम 400 पर्यटक ही कर सकेंगे। इसके लिए 50-50 पर्यटकों की भीड़ को 30-30 मिनट के लिए स्मारक में प्रवेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़े - यूपी में तीन हजार ग्राम पंचायत सचिवों की जल्द होगी भर्ती

लोगों की सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम

अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने इस बावत जानकारी देते हुए बताया कि ताजमहल का रात्रि दर्शन आठ से 11 अक्टूबर तक रहेगा। पर्यटकों को नियमानुसार एक दिन पहले टिकट बुक करना होगा। इस बीच यहां आने वाले पर्यटकों के लिए सुरक्षा दृष्टि से कई पाबंदियां भी लगाई गई हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पर्यटकों की संख्या और समय सब तय हो गया है। साथ ही लोगों की सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं।

इस वजह से बंद हुआ था नाइट व्यू

गौरतलब है कि मुहब्बत की निशानी ताजमहल की खूबसूरती को निहारने के लिए सात समंदर पार से भी लोग खिंचे चले आते हैं। ऐसे में शरद पूर्णिमा की रात को जब चंद्रमा की रोशनी संगमरमरी ताजमहल पर पड़ती है तो उसकी खूबसूरती में और भी निखार आ जाता है। ये नजारा देखने लायक होता है। वहीं इस दिन पर्यटकों की भी खासा भीड़ होती है। जिसके चलते यहां बिल्कुल मेले जैसा महौल हो जाता है। यही कारण था कि साल 2004 से पहले नाइट व्यू को सुरक्षा कारणों के चलते बंद कर दिया गया था।

यह भी पढ़े - नोएडा-गाजियाबाद में आज से नहीं मिलेगा पीने का पानी, 20 दिनों तक सप्लाई बंद