मार्बल की दुकानों पर करता था काम , चार बच्चियां हुई अनाथ
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर भारत मार्बल और पोपुलर मार्बल की दुकानें हैंं। इन दुकानों पर शाहिद निवासी कटरा उमर खां और आकिब निवासी कटरा रेशम काम करते हैं। मामूली बात को लेकर दोनों युवकों में बुधवार को झगड़ा हो गया। आरोप है कि इस मामूली झगड़े में आकिब ने शाहिद की पिटाई कर डाली। शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई। शाहिद की मौत के बाद आकिब मौके से फरार हो गया। इस घटना से पश्चिमी गेट पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में दुकानों के शटर बंद हो गए। आकिब फरार हो गया और शाहिद का शव वहीं पड़ा रहा। शाहिद की मौत की खबर पुलिस को दी गई और परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शाहिद को गिरफ्तार करने की मांग की। बताया गया है कि शाहिद की चार बच्ची हैं। उसकी बड़ी बच्ची चार साल की है। शाहिद की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।