मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। कई घंटे से शिक्षक नेता महिला कर्मचारी के साथ फ्लैट में बंद थे। कॉलोनीवासियों को संदेह हुआ, वे एकत्रित हो गए। जैसे ही शिक्षक नेता बाहर फ्लैट से बाहर निकले, कॉलोनी के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। उनसे कहा कि कॉलोनी का माहौल खराब कर रहे हो। शिक्षक नेता के साथ इतने घंटे बंद फ्लैट में क्या कर रहे थे, यह सब पता है। शिक्षक नेता अपनी गाडी में बैठकर जाने लगे तो लोगों ने उन्हें नीचे उतार लिया और पुलिस को बुलाने की कहने लगे। इस पर शिक्षा विभाग की महिला कर्मचारी सकपका गई और वह गिड़गिड़ाने लगीं, लोगों के पैर तक छूए कि इस बार छोड़ दें। कॉलोनी के लोगों ने चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया।