7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे में हथियार लेकर स्कूल पहुंचा शिक्षक सस्पेंड

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा था जेल

2 min read
Google source verification
patrika

chori

सिवनी. जिले से लगातार शिक्षक पद की गरिमा को प्रभावित करने वाले प्रकरण सामने आ रहे हैं। मंगलवार को एक ऐसे शिक्षक को निलंबित किया गया है। जिन पर शराब के नशे में हथियार लेकर स्कूल पहुंचने, अपने वरिष्ठ शिक्षक साथी से मारपीट, गालीगलौच, धमकी देने का आरोप है। इनको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, तो विभाग ने निलंबित कर दिया है। इसकी पुष्टि डीईओ एसपी लाल व बरघाट टीआई अमित विलास दाणी ने की है।
डीईओ एसपी लाल ने बताया कि बरघाट ब्लॉक के शासकीय उन्नयन प्राथमिक शाला रामाटोला में पदस्थ सहायक अध्यापक ज्ञानेन्द्र परते के द्वारा संकुल केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में हथियार लेकर जा पहुंचे। वहां वरिष्ठ अध्यापक वीरेन्द्र दीक्षित एवं उपस्थित अन्य लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसकी रिपोर्ट ४ जनवरी २०१८ को बरघाट पुलिस थाना में दर्ज कराई गई थी। प्राप्त रिपोर्ट पर पुलिस थाना बरघाट के द्वारा अपराध क्रमांक 11/2018 25 आम्र्स एक्ट के तहत ४८ घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत (जेल) में निरूद्ध रहने से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी के आदेश क्रमांक 1077 ंिदनांक 20 फरवरी 2018 के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर निलंबन अवधि में मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बरघाट नियत किया गया है।
पहले हथौड़ा लेकर शिक्षक को दौड़ाया -
बरघाट थाना प्रभारी अमित विलास दाणी ने बताया कि आरोपी शिक्षक परते के विरुद्ध शराब पीकर धारदार हथियार बका लेकर स्कूल आने, एक अन्य शिक्षक वीरेन्द्र दीक्षित से मारपीट किए जाने की रिपोर्ट हुई थी। शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया था कि इस घटना के पूर्व में भी सहायक अध्यापक परते ने हथौड़ा लेकर स्कूल पहुंच शिक्षक को मारने दौड़ाया था। अपराध कायम कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया था।

इनका कहना है -
शिक्षक के प्रतिकूल आचरण व ४८ घंटे से अधिक जेल में रहने के कारण निलंबित कर दिया गया है। निलंबन कार्रवाई में देरी क्यों हुई यह पुराने डीईओ ही बताएंगे। जैसे ही हमारे संज्ञान में प्रकरण आया निलंबन की कार्रवाई की गई।
एसपी लाल, डीईओ सिवनी