
अग्निपथ योजना से निराश एक युवक ने यमुना नदी में कूदकर अपनी जान दे दी है। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। लेकिन, लंबे समय से सेना भर्ती शुरू नहीं होने और सरकारी नौकरी नहीं मिलने के कारण वह परेशान रहता था। यमुना में कूदने से पहले युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर आत्महत्या करने को लेकर नोट भी लिखा था। युवक के यमुना में कूदने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी चप्पल और मोबाइल नाव से बरामद किया है। फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से यमुना में उसकी तलाश कर रही है।
दरअसल, न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित नगला तल्फी का रहने वाला युवक रविवार देर रात यमुना नदी में कूद गया। न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि नगला तल्फी का रहने वाला युवक कर्मवीर सिंह पौनिया लंबे समय से सेना भर्ती को लेकर तैयारी कर रहा था। रविवार रात को वह यमुना में कूद गया। उन्होंने बताया कि युवक सरकारी नौकरी नहीं मिलने से परेशान चल रहा था। उसने यमुना में छलांग लगाने से पहले व्हाट्सएप स्टेटस भी अपडेट किया था, जिसमें आत्महत्या को लेकर लिखा था। युवक का मोबाइल और चप्पल बरामद हो गए हैं। फिलहाल यमुना में उसको तलाशा जा रहा है।
यह भी पढ़ें - गाजीपुर में करेंट लगने से पिता-पुत्र की मौत
व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा- मम्मी-पापा माफ कर दो...
कर्मवीर ने यमुना में छलांग लगाने से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर जो नोट छोड़ा था। उसमें लिखा था कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर दो। मैं सरकारी नौकरी नहीं पा सका। इसलिए यमुना में कूदकर खुदकुशी कर रहा हूं। कर्मवीर के यमुना में कूदने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
सुबह से ही तलाश में जुटी पुलिस
पुुलिस का कहना है कि परिजनों के अनुसार युवक को तैरना नहीं आता है। रविवार रात अंधेरे के चलते उसे नहीं तलाशा जा सका। सोमवार सुबह से पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को तलाश कर रही है। युवक की तलाश के लिए गांव के लोग भी जुटे हुए हैं।
Published on:
01 Aug 2022 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
