24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नडियाद में अखिल भारतीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में पहुंचे 1400 बच्चे

खेल के प्रति उत्साह-समर्पण का भाव रखें खिलाड़ी : कलक्टर यादव

आणंद. खेड़ा जिले के नड़ियाद में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ गुजरात, जिला खेल अधिकारी और जिला खेल प्रशिक्षण केंद्र की ओर से 69वीं अखिल भारतीय स्कूल खेल प्रतियोगिता आरंभ हुई।
नड़ियाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 27 सितंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों और महानगरपालिकाओं के 1400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
खेड़ा के जिला कलक्टर अमित प्रकाश यादव ने कहा कि खिलाड़ी खेल के प्रति उत्साह व समर्पण का भाव रखें। उन्होंने बताया कि यह एक महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिता है, इसमें प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है।
इस दौरान नवरात्रि पर्व और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के चलते जिले में दोहरे उत्सव का माहौल देखने को मिला। अंडर-17 आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में डिस्कस थ्रो में उन्होंने काव्या शिल्हु को स्वर्ण, मान्या पटेल को रजत, रेशम कोटड़िया को कांस्य पदक पहनाया। हाई जंप में अमन वणझारा को स्वर्ण, ध्रुव चौधरी को रजत, यश सतीया को कांस्य पदक पहनाया। 3 हजार मीटर दौड़ में निधि खेराला को स्वर्ण, रवीना सेवरा को रजत, किंजल मेड़र को कांस्य, अश्विन बारिया को स्वर्ण, वनराज सरवैया को रजत, नैतिक गोहिल को कांस्य पदक पहनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी खिलाडि़यों ने पोषण अभियान के तहत शुद्ध पानी, पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी लक्ष्मणसिंह चौहान, खेल विकास अधिकारी मनसुख तावेथिया, प्रतियोगिता निदेशक साजिद मनसूरी, हेड कोच बबीता सहित अन्य प्रशिक्षक, प्रशिक्षार्थी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।