27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वडोदरा में 51 मुस्लिम छात्राओं ने हिंदू बालिकाओं की हाथों पर लगाई मेहंदी

वडोदरा. गौरी व्रत के पहले दिन सोमवार को वडोदरा में सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। आर एंड के पंड्या स्कूल की 51 मुस्लिम छात्राओं ने व्रत रख रहींं हिंदू बालिकाओं के हाथों पर कमाटी बाग में मेहंदी लगाकर विविधता में एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
51 Muslim students apply *mehndi* to the hands of Hindu girls in Vadodara

वडोदरा के कमाटी बाग में गौरी व्रत के पहले दिन व्रत रख रहींं हिंदू बालिकाओं के हाथों पर मेहंदी लगातीं मुस्लिम छात्राएं।

सांप्रदायिक सौहार्द का दिया संदेश, गौरी व्रत के पहले दिन 201 जरूरतमंद बालिकाओं को ड्राई फ्रूट किट वितरित

वडोदरा. गौरी व्रत के पहले दिन सोमवार को वडोदरा में सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। आर एंड के पंड्या स्कूल की 51 मुस्लिम छात्राओं ने व्रत रख रहींं हिंदू बालिकाओं के हाथों पर कमाटी बाग में मेहंदी लगाकर विविधता में एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
जानकारी के अनुसार, गौरी व्रत के पहले दिन इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता निशिता राजपूत द्वारा किया गया। राजपूत ने 18 वर्ष पुराने अपने बेटी बचाओ और बेटियों को खुशियां दो अभियान के तहत व्रत कर रही 201 जरूरतमंद बालिकाओं को ड्राई फ्रूट किट का वितरण किया।
इस वार्षिक पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को भी सम्मान और खुशी के साथ त्योहार मनाने का अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आर एंड के पंड्या स्कूल की 51 मुस्लिम छात्राओं की भागीदारी रही। छात्राओं ने व्रत रख रही हिंदू बालिकाओं के हाथों पर प्रेमपूर्वक आकर्षक मेहंदी लगाई। इस भावपूर्ण पहल ने सांप्रदायिक सद्भाव, आपसी सम्मान और भारत की विविधता में एकता की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम के अंत में सामाजिक कार्यकर्ता राजपूत ने इस सराहनीय कार्य के लिए सभी मुस्लिम छात्राओं का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल समाज को मतभेदों से ऊपर उठकर मानवता, करुणा और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देती है।
वहीं, आणंद शहर के लोटेश्वर महादेव, जागनाथ महादेव, धर्मेश्वर महादेव, ओंकारेश्वर महादेव, साईं बाबा मंदिर तथा करमसद गांव के बापेश्वर महादेव और रामदेवपीर मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में कन्याओं ने पार्वती और ज्वारा की पूजा-अर्चना की। विभिन्न सेवाभावी मंडलों द्वारा कन्याओं को फल और ड्राई फ्रूट का वितरण किया गया।