11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद सरकारी डेंटल कॉलेज व अस्पताल का डंका

देश की 313 डेंटल कॉलेजों में सबसे अधिक पॉइन्ट किए प्राप्त पिछले पांच वर्ष मं की गई हैं 5341 सर्जरी

2 min read
Google source verification
अहमदाबाद सरकारी डेंटल कॉलेज व अस्पताल का डंका

अहमदाबाद सरकारी डेंटल कॉलेज व अस्पताल का डंका

अहमदाबाद. Ahmedabad शहर में असारवा स्थित सिविल मेडिसिटी कैंपस के सरकारी दंत कॉलेज एवं अस्पताल (गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) Government Dental College and Hospital of Civil Medicity Campus को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) National Assessment and Accreditation Council (NAAC) ने पांच वर्ष के लिए ए प्लस ग्रेड के साथ पांच वर्षों के लिए प्रतिष्ठित मान्यता से सम्मानित किया है। देशभर के 313 डेंटल इंस्टीट्यूट में से अहमदाबाद के ही इस संस्थान को सबसे अधिक अंक मिले हैं। इंस्टीट्यूट के गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए एनएएसी ने 4.00 में से 3.44 अंक दिए हैं, जो सबसे अधिक है।
एनएएसी की टीम ने गत चार जनवरी से दो दिन तक अहमदाबाद स्थित इस संस्थान का दौरा किया था। अस्पताल में उपलब्ध उच्च गुणवत्तायुक्त उपचार पद्धतियों के साथ-साथ दंत चिकित्सा विषयों के पाठ्यक्रमों से संबंधित शैक्षिक एवं मूल्यांकन पद्धतियों के विकास को लेकर ध्यान दिया गया। साथ ही दंत स्वास्थ्य को उच्च स्तरीय बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयास, संस्थान के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अधिक प्रोत्साहन के कार्यों और प्रशासनिक ढांचे को सुव्यवस्थित करने की दिशा में कार्यों का मूल्यांकन किया गया, इसके बाद यह प्रतिष्ठित ग्रेड दी गई। देश के सर्वश्रेष्ठ सरकारी संस्थानों में से यह एक है। अस्पताल को पहले भी एनआईआरएफ तथा स्कॉच 'गोल्ड' अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

बड़ी संख्या में मरीज लेते हैं लाभ

डेंटल मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. गिरीश परमार ने बताया कि मूल्याकंन में इस बात का भी ध्यान रखा गया कि संस्थान में बड़ी संख्या में आने वाले मरीजों को उचित उपचार दिया जा रहा है। वर्ष 2022 में इस अस्पताल में 1.31 लाख से अधिक मरीजों को ओपीडी में देखा गया। पिछले पांच वर्षों में ओपीडी में देखे गए मरीजों की संख्या 7.15 लाख है। इन मरीजों की दांत और मुंह संबंधित उपचार और निदान किया गया। इस अवधि में चिकित्सकों ने 792 जटिल सर्जरी और 4549 सामान्य सर्जरी की। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद सिविल कैंपस में बने मेडिसिटी मेडिकल सेक्टर ने सेवा, सुविधा और इलाज से जुड़े कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भारत में 313 दंत चिकित्सा संस्थानों में से केवल 30 ही एनएएसी से मान्यता प्राप्त है। अहमदाबाद के सरकारी डेंटल कॉलेज के अलावा केरल में एक डेंटल कॉलेज को ए प्लस की ग्रेड दी गई है जिसे 3.30 अंक मिले हैं। जबकि अहमदाबाद को 3.44 अंक मिले हैं।

श्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाओं का नागरिकों को मिल रहा है लाभ

गुजरात में श्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नागरिकों को मिल रहा है। श्रेष्ठ संसाधन, गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचा और श्रेष्ठ उपचार पद्धति के परिणाम स्वरूप राज्य में श्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
ऋषिकेश पटेल, स्वास्थ्य मंत्री, गुजरात