6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद: खाद्य वस्तुओं में कीट मिलने पर तीन इकाइयों पर जुर्माना

मनपा की कार्रवाई, दूषित खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को भेजे

less than 1 minute read
Google source verification
अहमदाबाद: खाद्य वस्तुओं में कीट मिलने पर तीन इकाइयों पर जुर्माना

अहमदाबाद: खाद्य वस्तुओं में कीट मिलने पर तीन इकाइयों पर जुर्माना

अहमदाबाद. महानगरपालिका के हेल्थ एवं फूड विभाग ने कार्रवाई करते हुए शहर की तीन इकाइयों में खाद्य वस्तुओं में कीट मिलने के चलते जुर्माना वसूला है। दूषित वस्तुओं के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। विभाग के अधिकारी डॉ. भाविन जोशी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के तहत वेजलपुर स्थित पंजाबी फिक्स पार्सल नामक इकाई के अचार में कीट निकलने की शिकायत के आधार पर पहुंची टीम ने 20 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। साथ ही मिक्स अचार और ग्रेवी से नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।

इसके अलावा पालडी में जोधपुर चवाणा एवं स्वीट मार्ट में चम्मच से कीट मिलने पर नोटिस देने के साथ-साथ पांच हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। साथ ही इकाई में मिले शंकास्पद समोसा और रस मलाई के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं।

परिमल गार्डन के निकट गजानंद पौआ हाउस में नारियल चटनी से कीट मिलने की शिकायत के आधार पर टीम ने 20 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया है। नोटिस भी दिया है। चटनी के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं।