
गुजरात की ऊषाबेन, निरंजनाबेन को नारी शक्ति पुरस्कार, दो महिला स्वास्थ्यकर्मियों को गौरव सम्मान
अहमदाबाद. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्ष 2020 और 2021 के नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किए।
गुजरात की दो महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इनमें 2020 के लिए नर्मदा जिले की ऊषाबेन दिनेशभाई वसावड़ा जबकि 2021 के लिए सूरत की निरंजनाबेन मुकुलभाई कलार्थी शामिल हैं।
ऊषाबेन को जिले में ऑर्गेनिक फार्मिंग और आदिवासी महिलाओं के कल्याण के लिए किए गए उनके बेहतर कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। ऊषाबेन ने जिले की 500 महिलाओं को जमीन का अधिकार दिलाने में मदद की है। जबकि 2700 महिलाओं को तकनीक आधारित ऑर्गेनिक फार्मिंग करने का प्रशिक्षण दिलवाया है। वह नर्मदा जिला कृषि विज्ञान केन्द्र की वे बोर्ड सदस्य हैं। ऑर्गेनिक फार्मिंग के 3500 स्वयं सहायता समूह से जुड़़ी हैं। उन्हें पंडित दीन दयाल उपाध्याय आईसीएआर अंत्योदय कृषि पुरस्कार भी प्रदान किया जा चुका है।
सूरत की निरंजनाबेन कलर्थी को गुजराती साहित्य और आदिवासी कन्या शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए नारी शक्ति पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने 1988 में बारडोली में मुकुल ट्रस्ट की स्थापना की। वर्ष 1996 में उन्होंने आदिवासी कन्याओं और गरीब तबके की कन्याओं की शिक्षा के लिए सरदार कन्या विद्यालय और स्वराज आश्रम की शुरुआत की। 1989में उन्हें भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।
कोरोना टीकाकरण में बेहतर कार्य के लिए गुजरात की दो महिला स्वास्थ्यकर्मियों को गौरव सम्मान
अहमदाबाद. कोरोना को काबू में करने के लिए छेड़े गए कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत बेहतर कार्य करने वाली गुजरात की दो महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों को गौरव सम्मान दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने इन दोनों ही महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों को अभिनंदन दिया है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित अवार्ड समारोह में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुखभाई मांडविया ने अवॉर्ड तथा प्रशस्ति पत्र से दोनों महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया।
यह सम्मान पाने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों में अहमदाबाद महानगर पालिका के चांदलोडिया अर्बन हेल्थ सेंटर की स्वास्थ्य कर्मी विजेता परमार और सुरेन्द्रनगर जिले के ध्रांगध्रा अर्बन हेल्थ सेंटर की मनीषाबेन वाघेला शामिल हैं। विजेता के नेतृत्व में अब तक कुल 1 लाख 21 हज़ार 392 वैक्सीनेशन डोज दिए जा चुके हैं। इसी प्रकार मनीषा के नेतृत्व में उनके हेल्थ सेंटर में अब तक कुल 1 लाख 10 हज़ार 865 वैक्सीन डोज़ दिए गए हैं।
Published on:
08 Mar 2022 11:03 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
