
Ahmedabad : मानसिक आरोग्य अस्पताल के मरीजों ने उठाया अतिशबाजी का लुत्फ
अहमदाबाद दीपावली के उपलक्ष्य में शहर के शाहीबाग क्षेत्र स्थित मानसिक आरोग्य अस्पताल (मेंटल हॉस्पिटल) के मरीजों ने आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। इस अस्पताल में लगभग तीन सौ मरीज उपचाराधीन हैं। इस दौरान दानदाताओं की ओरसे मिठाइयों का भी वितरण किया गया।
मानसिक अस्पताल में विविध दाताओं की ओर से लगभग सभी त्यौहार मनाए जाते हैं। अस्पताल के सामाजिक विभाग के अर्पणभाई नायक ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय चौहाण के नेतृत्व में दीपावली के अलावा होली, मकरसंक्रान्ति, राखी जैसे विविध पर्वों पर यहां मरीजों के लिए विविध तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। दीपावली के उपलक्ष्य में यहां जमकर आतिशबाजी हुई। सिके अलावा दाताओं की ओर से यहां मिठाइयां भी वितरित की गईं। जिसका मुख्य उद्देश्य मरीजों के तनाव को दूर कर उन्हें स्वास्थ लाभ दिलाना है। इस तरह के दानदाताओं के रुप में महेन्द्रभाई खटनानी, गोतमभाई वोरा, मंजूबेन अग्रवाल, राजेश शाह , किरणभाई समेत कई दानदाता महत्वपूर्ण भूमिकानिभा रहे हैं।
Published on:
04 Nov 2021 02:39 pm
