11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस कोरोना वॉरियर पर पुलिस कर्मचारियों ने की फूलों की बारिश

Ahmedabad police, Corona warriors, HC Rajesh makwana, Ranip police station, Covid 19 कोरोना को मात देकर फिर ड्यूटी पर पहुंचे थे हेडकांस्टेबल राजेश  

less than 1 minute read
Google source verification
इस कोरोना वॉरियर पर पुलिस कर्मचारियों ने की फूलों की बारिश

इस कोरोना वॉरियर पर पुलिस कर्मचारियों ने की फूलों की बारिश

अहमदाबाद. अहमदाबाद में बेशक कोरोना के पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हो। लेकिन इस वायरस को हराने वालों की भी कमी नहीं है। ऐसे ही एक कोरोना वॉरियर जब कोरोना से जंग जीतने के बाद स्वस्थ्य होकर फिर से काम पर लौटे तो उनका पुलिस कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया।
दरअसल यह स्वागत हुआ अहमदाबाद शहर के राणीप थाने में। यहां सेवारत हेडकांस्टेबल राजेश मकवाणा जैसे ही ड्यूटी पर पहुंचे और थाने की सीढिय़ां चढऩे को आगे बढ़े। वहां पर तैनात सहयोगियों ने उन पर फूलों की बारिश कर दी। दरअसल राजेश मकवाणा ड्यूटी करने के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्हें भर्ती किया गया और वे कोरोना को हराकर स्वस्थ्य होने के बाद फिर से राणीप थाने ड्यूटी करने पहुंच गए। उनके साथियों को जब यह पता चला तो उन्होंने राजेश मकवाणा का एक सच्चे वॉरियर की तरह जंग जीतकर आने पर स्वागत किया। सहयोगियों की ओर से ऐसा स्वागत होने से गदगद राजेश के पास कोई शब्द नहीं थे। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।
कोरोना को फैलने से रोकने के लिए अहमदाबाद के अकेले राजेश ही नहीं बल्कि ३५ से अधिक पुलिस कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनका ध्यान भी रखा जा रहा है।