11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोपल में गैंगरेप, लूट कर भागे आरोपियों ने तीन जगहों से एटीएम से निकाले थे रुपए

अहमदाबाद जिले के बोपल थाना इलाके में गुरुवार देर रात एक युवती से सामूहिक बलात्कार व लूट के मामले में अहमदाबाद जिला पुलिस और बनासकांठा पुलिस के बीच बेहतर तालमेल के चलते पांचों आरोपी राजस्थान भागने में सफल होने से पूर्व ही पकड़ लिए गए। आरोपियों ने खिलौने की पिस्तौल दिखाकर वारदात को दिया अंजाम था। इसे ऑनलाइन खरीदा था। मुख्य आरोपी फ्लैट का वॉचमैन है, जिसकी दिसंबर में शादी होने वाली है, जिससे पैसों के लिए उसने लूट का षडयंत्र रचा था।

2 min read
Google source verification
बोपल में गैंगरेप, लूट कर भागे आरोपियों ने तीन जगहों से एटीएम से निकाले थे रुपए

बोपल में गैंगरेप, लूट कर भागे आरोपियों ने तीन जगहों से एटीएम से निकाले थे रुपए

अहमदाबाद जिले के बोपल थाना इलाके में गुरुवार मध्यरात्रि बाद एक युवती से गैंगरेप करने और लूट की वारदात को अंजाम देने वाली घटना में कई अहम सबूत जिला पुलिस को दौरान हाथ में लगे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अमित वसावा ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों 14 हजार रुपए, लैपटॉप, चार फोन और मकान में रहने वाली महिला की एक कार की लूट की थी। इस कार को लेकर आरोपी कालूपुर रेलवे स्टेशन की ओर भागे। फिर इन्होंने बीच में कार को छोड़ दिया। रास्ते से आरोपियों ने ऑनलाइन कैब बुक की। उसके जरिए आरोपी कालूपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां इनके हिसाब की ट्रेन नहीं मिली तो ये गीता मंदिर पहुंचे। जहां से इन्होंने एक निजी ट्रैवल्स की बस बुक की और राजस्थान की ओर भागे। एक के बाद एक कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने यह पूरी जानकारी बनासकांठा पुलिस से साझा की, जिससे बनासकांठा पुलिस ने पालनपुर में तीन लेयर की सुरक्षा कर हर वाहन की जांच शुरू की और आरोपियों को पकड़ लिया। वसावा ने बताया कि आरोपियों ने महिला के घर से उसका एटीएम भी चुराया था। आरोपियों ने उसके जरिए शीलज, घाटलोडिया और कालूपुर स्थित एटीएम से पैसे निकाले थे।

फोरेंसिक, मेडिकल एविडेंस सहित पुख्ता सबूत

वसावा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध पुख्ता सबूत अब तक की जांच में हाथ लगे हैं। जिसमें जिन एटीएम से इन्होंने कैश निकाला उसका व आसपास के फुटेज। जिस कैब से कालूपुर रेलवे स्टेशन गए उसके ड्राइवर का बयान, गीता मंदिर से जिस ट्रैवल्स की बस की वहां के फुटेज शामिल है। मजबूत केस बना रहे हैं। इसके अलावा फोरेंसिक, मेडिकल एविडेंस भी हाथ लगे हैं।

वॉचमैन मनजीत मुख्य आरोपी, अगले माह होनी है शादी

वसावा ने बताया कि जांच में सामने आया कि जिस फ्लैट के मकान में रहने वाली महिला व युवती के साथ यह वारदात हुई उसके वॉचमैन मनजीत सिंह जोहल ने लूट की साजिश रची थी। यही मुख्य आरोपी है। ये व अन्य आरोपी महिला के घर में घुसे थे। दिसंबर में मनजीत प्रेम विवाह करना चाहता थे। युवती के परिजन मान नहीं रहे थे। इसे 10-20 लाख रुपए लूट में मिलने का अनुमान था। आरोपी ने इसके लिए ऑनलाइन एक खिलौने की पिस्तौल भी मंगाई थी। इसी को दिखाकर आरोपियों ने महिला व युवती को डराया था।

समान इरादे से वारदात के चलते गैंगरेप का केस, एट्रोसिटी की भी धारा

वसावा ने बताया कि आरोपी हरिओम ठाकुर ने महिला के साथ रहने वाली युवती से रेप किया। राहुल सिंह ने रेप अटैम्प किया। कॉमन इंटेंशन से सभी आरोपी महिला के घर में घुसे थे, इसलिए गैंगरेप के तहत केस दर्ज किया है। दो में से एक पीडि़ता एससी-एसटी कम्युनिटी से है, जिससे एट्रोसिटी की धारा भी जोड़ी है।

सिक्योरिटी संचालक के घर मिली वर्दी, लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश

वसावा ने बताया कि आरोपी जिस सिक्योरिटी एजेंसी में काम करते थे उसके संचालक का नाम योगेश यादव है। उसके घर जांच में पीएसआई की यूनिफॉर्म मिली है। रोहित कुमार की नेम प्लेट भी मिली है। उसने बताया कि वह पुलिस ऑफिसर बनना चाहता था, नहीं बन पाया इसलिए फोटो के लिए वर्दी बनवाई थी। इस मामले में उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार भी कर लिया है। सिक्योरिटी एजेंसी का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भी की है।

पांचों आरोपियों को बोपल पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैंगरेप, लूट की वारदात में लिप्त पांचों आरोपियों अमृतपाल सिंह उर्फ गोल्डी (34) पंजाब, सुखविंदर सिंह उर्फ आकाश जोहेल (23), मनजीत सिंह उर्फ अजय जोहेल (25), राहुल सिंह (23), उत्तरप्रदेश, हरिओम ठाकुर (18), मध्यप्रदेश को पालनपुर पुलिस से हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।