30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ahmedabad: सभी स्कूल-कॉलेज 31 जुलाई को रहेंगे बंद, जानिए क्या है वजह

-भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी के चलते रेड अलर्ट घोषित, जिला कलक्टर के निर्देश पर अहमदाबाद शहर पूर्व एवं पश्चिम डीईओ ने स्कूलों को जारी किया निर्देश
2 min read
Google source verification
ahmedabad city deo

अहमदाबाद शहर डीईओ।

Ahmedabad. शहर व जिले में भारी से अति भारी बारिश की संभावना के बीच शुक्रवार को शहर व जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) की ओर से शुक्रवार और शनिवार को अहमदाबाद में भारी बारिश की आशंका जताई है।

जिला कलक्टर भव्य वर्मा के निर्देश पर 31 जुलाई को अहमदाबाद जिले तथा अहमदाबाद शहर पूर्व और पश्चिम क्षेत्र के सभी सरकारी, अनुदानित, गैर-अनुदानित और निजी स्कूलों एवं कॉलेजों में शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला कलक्टर और फिर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) पूर्व और पश्चिम आर.एम.चौधरी ने इस संबंध में सभी स्कूलों के प्राचार्य व संचालकों को लिखित निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

आदेश के तहत 31 जुलाई को सभी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। सभी संस्था प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि अवकाश की सूचना तत्काल शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों तक व्हाट्सएप, एसएमएस, फोन तथा अन्य उपलब्ध माध्यमों से पहुंचाई जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला कलक्टर ने कहा कि एक अगस्त के लिए भी रेड अलर्ट घोषित किया गया है, लेकिन एक अगस्त को स्कूल, कॉलेजों में शैक्षणिक कार्य बंद रखा जाए या नहीं उसकी घोषणा 31 जुलाई को स्थिति की समीक्षा करने के बाद की जाएगी।

गांधीनगर जिले में भी आज अवकाश

गांधीनगर जिले में भी 31 जुलाई को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उसे देखते हुए गांधीनगर जिला कलक्टर रविन्द्र खताले ने 31 जुलाई को जिले के सभी सरकारी, अनुदानित, गैर-अनुदानित और निजी प्राथमिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक स्कूलों तथा कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। उसके आधार पर गांधीनगर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (डीपीईओ) ने संबंधित स्कूलों के प्राचार्य और संचालकों को अवकाश की सूचना तत्काल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों तक व्हाट्सएप, एसएमएस, फोन तथा अन्य उपलब्ध माध्यमों से पहुंचाने के निर्देश जारी कर दिए।

शहर की आंगनबाड़ी में 3 अगस्त तक अवकाश घोषित

उधर अहमदाबाद महानगर पालिका प्रशासन ने भारी-बारिश की चेतावनी के बीच सभी आंगनबाड़ी में 3 अगस्त तक अवकाश घोषित कर दिया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह घोषणा की गई है।

जीटीयू की आज की प्रस्तावित स्पेशल परीक्षा फिर स्थगित

गुजरात तकनीकी विश्वविद्यालय (जीटीयू)की ओर से बीई, डीई के स्पोर्ट्स एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेने के के चलते परीक्षा न दे पाने वाले विद्यार्थियों की 31 जुलाई को प्रस्तावित स्पेशल परीक्षा भारी-बारिश की आगाही के चलते स्थगित कर दी गई है। जीटीयू सूत्रों के तहत इससे पहले भी 26 जुलाई को प्रस्तावित यह परीक्षा भारी बारिश की आगाही के चलते स्थगित करके 31 जुलाई को निर्धारित रखी गई थी। अब 31 जुलाई को फिर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में उसे फिर से स्थगित रखा गया है। जल्द नई तिथि घोषित की जाएगी। इसके साथ ही जीटीयू ने भी 31 जुलाई को कॉलेजों में शैक्षणिक कार्य को बंद रखने का निर्देश जारी किया है।