30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ahmedabad: शहर-जिले में दो दिन भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीमें स्टैंडबाय

-जिला कलक्टर भव्य वर्मा ने की तैयारियों की समीक्षा, हर तहसील में एक वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती, सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश, कंट्रोलरूम किया गया कार्यरत
2 min read
Google source verification
Bareja

भारी बारिश की आगाही को लेकर बारेजा क्षेत्र में लगे एक होर्डिंग को उतारते कर्मचारी।

Ahmedabad. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने 31 जुलाई और 1 अगस्त को अहमदाबाद शहर व जिले में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए अहमदाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भव्य वर्मा ने गुरुवार को सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। उसमें भारी बारिश की स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई।संभावित आपात की स्थिति से निपटने के लिए जिले के धोलका, बावला और साणंद में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक तथा राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की दो टीमों को स्टैंड बाय पर रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें जिले के अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी तत्काल रवाना किया जाएगा। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 31 जुलाई को अहमदाबाद जिले की सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है।

स्थानीय स्तर पर करेंगे तैयारियों की निगरानी

जिले के सभी विभाग हाई अलर्ट मोड पर कलक्टर भव्य वर्मा ने बताया कि जिले के सभी तहसीलों में एक-एक वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। ये अधिकारी संबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय स्तर पर तैयारियों की निगरानी करेंगे और आवश्यकता के अनुसार तत्काल निर्णय लेकर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करेंगे। समीक्षा बैठक में जिला पुलिस, प्रांत अधिकारियों, तहसीलदारों, तहसील विकास अधिकारियों, नगरपालिकाओं के मुख्य अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग तथा सड़क एवं भवन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

जरूरी काम होने पर ही निकलें घर से बाहर

कलक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि अगले दो दिनों तक मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें। जरूरी काम होने पर भी घर से बाहर निकलें। सुरक्षित स्थानों पर रहें। प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।00000

बारिश में सनाथल-बावला हाईवे पर सावधानी बरतने की अपील

अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने सनाथल-बावला हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए 31 जुलाई और एक अगस्त को विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें भारी बारिश के दौरान वाहन धीमी और सुरक्षित गति से चलाने अन्य वाहनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की अपील की है। यदि सड़क पर पानी भरा हो और उसकी गहराई का अनुमान न हो तो वाहन निकालने का प्रयास नहीं करें। यात्रा शुरू करने से पहले मौसम और ट्रैफिक की ताजा जानकारी लेने की भी सलाह दी है। आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन पर संपर्क करने को कहा है।