6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: अहमदाबाद-वडोदरा, वीरमगाम-महेसाणा के बीच तीन सितंबर से चलेंगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

Ahmedabad, Vadodara, special daily train, Ahmedabad mehsana daily, Train service,

less than 1 minute read
Google source verification
Video: अहमदाबाद-वडोदरा, वीरमगाम-महेसाणा के बीच तीन सितंबर से चलेंगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

Video: अहमदाबाद-वडोदरा, वीरमगाम-महेसाणा के बीच तीन सितंबर से चलेंगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तीन सितंबर से अहमदाबाद-वडोदरा के बीच स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय किया गया है। इसके अलावा वीरमगाम-महेसाणा के बीच भी दो पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों को शुरू करने का निर्णय किया गया है। जिससे अब अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से कुल 78 ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। अभी लंबी दूरी की 75 स्पेशल ट्रेनें अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से संचालित हो रही हैं।
अहमदाबाद पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी जितेन्द्र कुमार जयंत ने बताया कि ट्रेन संख्या 09496 अहमदाबाद-वडोदरा पेसेंजर स्पेशल दिनांक 03 सितंबर से अगली सूचना तक अहमदाबाद से प्रतिदिन दोपहर तीन बजे चलेगी जो शाम 5.45 को वडोदरा पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09495 वडोदरा-अहमदाबाद पैसेंजर स्पेशल 03 सितंबर से अगली सूचना तक वडोदरा से प्रतिदिन 06.30 बजे चलकर 08.55 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन मणिनगर, बारेजड़ी, मेहमदाबाद रोड, नडियाद, आणंद तथा वासद स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 09488 विरमगाम-महेसाणा पैसेंजर स्पेशल भी 03 सितंबर से अगली सूचना तक प्रतिदिन विरमगाम से 07.00 बजे चलकर 08.30 बजे महेसाणा पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 09487 महेसाणा-वीरमगाम स्पेशल 3 सितंबर से अगली सूचना तक प्रतिदिन महेसाणा से 09.20 बजे चलकर 10.50 बजे वीरमगाम पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन जक्सी, भंकोडा,देत्रोज, कटोसन रोड, जोटाणा व लिंच स्टेशनों पर रुकेगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 09492 वीरमगाम-मेहसाणा स्पेशल 03 सितंबर से प्रतिदिन विरमगाम से 17.25 बजे चलकर 18.50 बजे महेसाणा पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 09491 मेहसाणा-वीरमगाम स्पेशल महेसाणा से 19.30 बजे चलकर 21.00 बजे वीरमगाम पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन भंकोडा,देत्रोज व कटोसन रोड स्टेशनों पर रुकेगी।