
वटवा की केमिकल फैक्ट्री में आग, दो अन्य को लिया चपेट में
अहमदाबाद. शहर की वटवा जीआईडीसी के फेस दो में स्थित एक केमिकल की फैक्ट्री में मंगलवार मध्यरात्रि बाद अचानक आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया और पास की दो अन्य कंपनियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग के दौरान हुए धमाके की आवाज ईसनपुर तक सुनाई दी। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन तीनों ही कंपनियां पूरी तरह से जल गई हैं।
भीषण आग पर काबू पाने के लिए अहमदाबाद दमकल विभाग की टीम ने ब्रिगेड कॉल जारी किया। आग बुझाने में दमकल विभाग की ४७ गाडिय़ां और १३ अधिकारी तथा 100 फायर मैन ने करीब छह घंटे तक भारी मशक्कत की उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग लगने के कारणों का पुख्ता पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस आग लगने की घटना में जेगसन कलरकेम लिमिटेड, मातंगी इंडस्ट्रीज एलएलपी और भाविन इंडस्ट्रीज में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। एफएसएल के साथ मिलकर आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अहमदाबाद फायरब्रिगेड के अतिरिक्त मुख्य दमकल अधिकारी राजेश भट्ट ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि फिलहाल बंद पड़ी मातंगी इंडस्ट्रीज में आग लगी थी उसके बाद उसने पास की जेगसन, भाविन और एक अन्य फैक्ट्रिी को भी चपेट में ले लिया। बुधवार शाम छह बजे तक भी जेगसन कंपनी में आग को पूरी तरह से बुझाने का काम चालू है। कारण का पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।
पास के 2० झोपड़े भी जलकर हुए राख
भीषण आग ने तीन केमिकल फैक्ट्रियों को तो राख किया ही इनके पास बनी 20 झुग्गियों को भी जलाकर राख कर दिया। गनीमत यह रही कि इन झुग्गियों में रहने वाले लोग भी समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन उनका घर बखरी का पूरा साजोसामान जलकर राख हो गया।
Published on:
09 Dec 2020 09:18 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
