7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad video: ट्रैफिक ई-चालान की फर्जी लिंक बनाकर ठगने वाला रांची से गिरफ्तार

Ahmedabad video: accused of fake links of e-challan arrested from ranchi -साइबर क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज, क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा-जनवरी से अगस्त के दौरान कई लोगों से लाखों रुपए ठगे

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad video: ट्रैफिक ई-चालान की फर्जी लिंक बनाकर ठगने वाला रांची से गिरफ्तार

Ahmedabad video: ट्रैफिक ई-चालान की फर्जी लिंक बनाकर ठगने वाला रांची से गिरफ्तार

Ahmedabad. शहर पुलिस की सरकारी वेबसाइट से मिलती जुलती फर्जी वेबसाइट बनाकर वाहन चालकों और शहर पुलिस को लाखों रुपए की चपत लगाने वाले शातिर आरोपी सुधांशु उर्फ चीकू मिश्रा (25) को क्राइम ब्रांच ने रांची से पकड़ा है। यह मूलरूप से देवधर जिले के मधूपुर थाना इलाके के पथार गांव का रहने वाला है। आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि वह जनवरी 2023 से यह काम कर रहा है। देवधर जिले के कोरो गांव निवासी मित्र सप्तम कुमार भी इसमें शामिल है। यह दोनों अब तक कई लोगों से फर्जी लिंक व क्यूआर कोड के जरिए लाखों रुपए वसूल चुके हैं। आरोपी वाहन चालकों को फर्जी लिंक, क्यूआर कोड भेजते थे। जिस पर पेमेंट करने पर राशि पल्टन दास के खाते में जाती थी। पल्टन दास 20 फीसदी कमीशन लेकर शेष राशि इन दोनों को देता था। जिस नंबर से लिंक भेजते उसे काम होने के कुछ दिन बाद तोड़कर फेंक देते थे। गुजरात पुलिस का लोगो भी मोबाइल नंबर में सेट करते थे।

कोलकाता निवासी व्यक्ति भी लगा रहा चपत, उसी से सीखा गुर

आरोपी ने कबूला कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहने वाला राजेश भी अहमदाबाद शहर पुलिस व लोगों को चपत लगा रहा है। कोलकाता के न्यू टाउन एक्सेंशन एरिया तीन शाहपुरजी पोलंजी निवासी राजेश से ही उसने इस ठगी के गुर सीखे थे। उसके साथ पंद्रह दिन काम भी किया।

ट्रैफिक पुलिस कलेक्शन डिपार्टमेंट के नाम पर धमकाते

आरोपी ने कबूला कि वो और उसका दोस्त जिन वाहन के नंबर पर ई-चालान जारी होते उनके मोबाइल नंबर का पता लगाकर उनके मालिकों को अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस कलेक्शन डिपार्टमेंट कर्मचारी बनकर फोन करते और धमकाते थे। जो जाल में फंसते उन्हें फर्जी लिंक, क्यूआर कोड भेजकर ठगी करते थे।