2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात के विकास में शांति और सुरक्षा का महत्वपूर्ण योगदान: अमित शाह

अहमदाबाद जिले नवनिर्मित छह पुलिस थाने एवं पुलिस उपाधीक्षक कायालर्य का ई लोकार्पण

less than 1 minute read
Google source verification
गुजरात के विकास में शांति और सुरक्षा का महत्वपूर्ण योगदान: अमित शाह

गुजरात के विकास में शांति और सुरक्षा का महत्वपूर्ण योगदान: अमित शाह

अहमदाबाद. जिले में साढ़े पांच करोड़ की लागत से नवनिर्मित छह पुलिस थाने और पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का गुरुवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ई-लोकार्पण किया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा कि गुजरात के विकास में शांति और सुरक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और शांति और सुरक्षा का श्रेय गुजरात पुलिस को जाता है।
गृह मंत्री ने गुरुवार को साणंद में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय की इमारत के अलावा चांगोदर पुलिस थाना, साणंद जीआईडीसी पुलिस थाना, नलसरोवर स्थित केराला जीआईडीसी, हांसलपुर पुलिस थाने की नवनिर्मित इमारत का भी लोकार्पण किया। ई लोकार्पण के बाद उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार ने कानून में श्रंखलाबद्ध सुधार किए हैं जिससे गुजरात पुलिस और मजबूत बनी है। उनके अनुसार फॉरेंसिंक साइंस यूनिवर्सिटी और रक्षाशक्ति यूनिवर्सिटी जैसी संस्थाओं के माध्यम से गुजरात पुलिस आधुनिक बनी है। अहमदाबाद एक बड़ा औद्योगिक शहर है और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जरूरी पुलिस थाने शुरू किए गए हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ े थे। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि सायबर आश्वस्त, विश्वास प्रोजेक्ट दस हजार जवानों को 71 करोड़ के खर्च से दिए जाने वाले बॉडीर्र्वोन कैमरे जैसी सुविधाओं से राज्य के नागरिकों की जान माल की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को नया बल मिला है। इससे पूर्व इन योजनाओं की केन्द्रीय गृह मंत्री ने भी सराहना की।

एक समय थी कफ्र्यू केपिटल की पहचान
नए पुलिस थानों के लोकार्पण के मौके पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि एक समय था जब गुजरात की पहचान कफ्र्यू केपिटल के रूप में थी। उनके अनुसार पिछले लगभग बीस वर्ष के शासनकाल में बीस वर्ष के युवकों ने कफ्र्यू शब्द भी नहीं सुना है। पिछले दो दसक से कानून व्यवस्था में काफी बदलाव किए गए हैं जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है।