एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन शुरू
अहमदाबाद. शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एसवीआईपी एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन शुरू हो गया। यह शहर का ५३वां थाना है। सरदारनगर थाने से अलग करके बने इस थाने पर देश एवं विदेश से आने वाले यात्रियों को पुलिस से जुड़ी सभी सेवाएं एयरपोर्ट परिसर में ही मिल सकेंगी। इसके लिए उन्हें अब एयरपोर्ट से छह किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा।
बुधवाल को गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जाड़ेजा ने डीजीपी शिवानंद झा, पुलिस आयुक्त ए.के.सिंह, एयरपोर्ट निदेशक मनोज गंगल, सेक्टर दो के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक यादव, इलाके के विधायक बलराम थावाणी, प्रदीप परमार, पूर्व मंत्री निर्मला वाघवाणी भी उपस्थित रहे। गृह राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि थाने को हैरिटेज थीम पर विकसित किया जाएगा। अभी यह कामचलाऊ स्तर पर शुरू हुआ है।
यह रहेगा क्षेत्र
पूर्व में कोतरपुर वॉटर वक्र्स की दीवार से नोबलनगर तिराहा, वहां से पश्चिम दिशा में माया सिनेमा तिराहे तक, नोबल तिराहे से माया तिराहे तक की मोड तक, फुटपाथ, शांतिपुरा झुग्गी से एयरपोर्ट की दीवार तक का पूरा इलाका, वाटर वक्र्स प्लांट की दीवार से नदी के पट के अलावा का मकानों, रिहायशी इलाके का भाग, पश्चिम में एयरपोर्ट तिराहा जंक्शन से एयरपोर्ट तक का रोड, एयरपोर्ट इंटरनेशनल रवने से एयरपोर्ट की दीवार, दीवार से गुजरात राज्य के हैंगर तक का अंदरूनी इलाका, उत्तर में नदी रास्का प्रोजेक्ट की ऊपर से गुजरने वाली लाइन के छोड़़ दी के पट की जगह को छोड़ रिहायशी इलाका, केन्टोनमेंट को छोड़ शेष इलाका, दक्षिण में एयरपोर्ट दीवार से, कंपाउंड वॉल के चारों ओर रोड के अलावा का इलाका, कंपाउंड वॉल के अंदर का इलाका।

Published on:
18 Jul 2018 10:38 pm