जानकारी के मुताबिक शहर के कागड़ापीठ इलाके में में चाय की दुकान के निकट रविवार रात को इसी इलाके में रहने वाले अल्पेश ठाकोर और उसके चचेरे भाई महेश ठाकोर पर तलावार, सरिया व अन्य घातक हथियारों से सामूहिक हमला कर दिया गया। इस हमले में घायल दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद ही अल्पेश ठाकोर की मौत हो गई। आरोपियों में रायपुर क्षेत्र में रहने वाले जिग्नेश शर्मा, विशाल चुनारा, विराज उर्फ बिल्लो चुनारा और एक नाबलिग किशोर शामिल बताया गया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक थाने में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट की रंजिश में यह हमला किया गया था। पिछले दिनों अल्पेश ठाकोर की ओर से आरोपी जिग्नेश शर्मा के खिलाफ किसी विवाद में थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। कहा जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।