1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव में गुजरात की सभी 26 सीटों पर हैट्रिक लगाएगी भाजपा: नड्डा

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने से पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत। नड़्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 370 से ज्यादा सीट जीतेगी। एनडीए को 400 के पार सीट मिलेंगी।

2 min read
Google source verification
लोकसभा चुनाव में गुजरात की सभी 26 सीटों पर हैट्रिक लगाएगी भाजपा: नड्डा

लोकसभा चुनाव में गुजरात की सभी 26 सीटों पर हैट्रिक लगाएगी भाजपा: नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में गुजरात में भाजपा सभी 26 सीटों पर हैट्रिक लगाएगी। जिस प्रकार से यहां पर प्रदेश का नेतृत्व व कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि यह सफलता मिलेगी। एनडीए के 400 के पार प्रत्याशी और भाजपा के 370 से ज्यादा प्रत्याशी जीतकर आएंगे। वे गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उनके स्वागत में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल सहित अन्य ने राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन भरने से पूर्व नड्डा के आगमन पर उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे पर आयोजित समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश में राजनीति दृष्टि से जो परिवर्तन आया है और राजनीतिक संस्कृति बदली है उसमें पीएम मोदी का अहम योगदान है। गुजरात भाजपा ने देश के अन्य प्रदेश में पार्टी को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है। संगठन और राजनीतिक दृष्टि से नेतृत्व किया है, ऐसे राज्य से उन्हें जुड़ने का मौका मिलना विशेष है।

चार पीढि़यों के योगदान से ये दिन

नड्डा ने कहा कि आज पार्टी के लिए सौभाग्यशाली अवसर है। पार्टी बनाने में हमारी चार पीढि़यां खप गईं। एक पीढी ने तो अपनी संपत्ति, जमीनें बेचकर चुनाव लड़ा, उस पीढ़ी ने इस बात की खुशी मनाई कि उनकी जमानत बच गई। ऐसी भी पीढ़ी थी, जो जीतने के लिए चुनाव नहीं लड़ते थे, हार तय थी, लेकिन कितने प्रतिशत वोट पाए हैं, उसके लिए लड़ते थे। एक आज का समय है, जब चुनाव लड़ते हैं, तो यह सवाल करते हैं कि जो सीट छूट गई वह कैसे छूट गई। यह भी क्यों नहीं आई उसकी बात करते हैं।

भाजपा अध्यक्ष का गुजरात से सांसद बनना आनंद का दिन

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि गुजरात के लिए आनंद का दिन है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा में गुजरात से जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए हम विकसित गुजरात बनाएंगे।

इस बार चौका, अगली बार गुजरात से राज्यसभा कांग्रेस मुक्त: पाटिल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के गुजरात से राज्यसभा में जाने से राज्य को नया नेतृत्व मिल रहा है। गुजरात के कार्यकर्ता इस बार राज्यसभा में चौका (चारों सीट जीत) लगा रहे हैं। आगामी समय में जब राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म होगा, चुनाव होगा, उसके बाद कांग्रेस का एक भी सदस्य राज्य सभा में नहीं होगा। गुजरात से राज्यसभा कांग्रेस मुक्त हो जाएगी।