26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यपाल से की मुख्य सचिव ने शिष्टाचार भेंट, जनसेवा पर दिया जोर

शिष्टाचार भेंट।
less than 1 minute read
Google source verification

राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्य सचिव मनोद कुमारदास

Ahmedabad: गुजरात व महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से नवनियुक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार दास ने सोमवार को शिष्टाचार भेंट की। गांधीनगर स्थित राजभवन पहुंचकर मुख्य सचिव के साथ राज्यपाल ने जन सेवा के मुद्दे पर जोर दिया। राज्यपाल ने दास को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि उनके कार्यकाल में गुजरात की विकास यात्रा और अधिक गतिशील होगी।

राज्यपाल ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि नागरिक सेवाओं की प्रभावी बनाया जाए। राज्यपाल ने कहा कि शासन व्यवस्था में संवेदनशीलता और नवाचार का समावेश समय की मांग है। साथ ही राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चल रहे अभियान एक पेड़ मां के नाम’ और प्राकृतिक खेती के बारे में भी मुख्य सचिव से चर्चा की। उन्होंने इस तरह की पहल को जन-आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके लिए उन्होंने जागरूकता बढ़ाने की भी बात की। राज्यपाल के साथ इस भेंट में मुख्य सचिव दास ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार के सभी अधिकारी और कर्मचारी नागरिकों की सेवा में सतत कार्यरत रहेंगे।