7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात की 66 नगरपालिकाओं में भी शुरू होंगे सिटी सिविक सेंटर

civic center, nagarpalika, ease of living, gujarat government; शहरवासियों का इज ऑफ लिविंग स्टैंडर्ड बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार का अहम निर्णय

less than 1 minute read
Google source verification
गुजरात की 66 नगरपालिकाओं में भी शुरू होंगे सिटी सिविक सेंटर

गुजरात की 66 नगरपालिकाओं में भी शुरू होंगे सिटी सिविक सेंटर

गांधीनगर. गुजरात की अहमदाबाद महानगर पालिका सहित अन्य मनपाओं की तर्ज पर अब राज्य की 66 नगर पालिकाओं में भी सिटी सिविक सेंटर की सुविधा शुरू की जाएगी। राज्य सरकार ने वर्ष 2023-24 से 66 नगरपालिकाओं में सिटी सिविक सेंटरों को शुरू करने के लिए मंजूरी दी है। इन सेंटरों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए 33 करोड़ रुपए भी सरकार ने आवंटित किए हैं। शहरवासियों की इज ऑफ लिविंग बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने यह अहम निर्णय किया है।

राज्य सरकार की ओर से स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत घर के निकट ही तीव्र और पारदर्शी ई-गवर्नेन्स की सुविधा देने के लिए सिटी सिविक सेन्टर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में राज्य सरकार ज्यादा से ज्यादा सिटी सिविक सेन्टर प्रारंभ कर लोगों का जीवन आसान बनाने पर विशेष ध्यान केन्द्रीत कर रही है।इसके मद्देनजर ही राज्य सरकार लोगों की इज ऑफ लिविंग को सुदृढ़ बनाने के लिए सिर्फ बड़े शहरों ही नहीं छोटे शहरों में भी काम कर रही है।

गुजरात में 157 नगरपालिका हैं, जिसमें स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत नगरपालिकाओं को सिटी सिविक सेन्टर खोलने के लिए सहायता दी जाती है। वर्ष 2022-23 में राज्य की 22 नगरपालिकाओं में 22सिटी सिविक सेन्टर प्रारंभ किए गए थे और अब वर्ष 2023-24 में 66 नगरपालिकाओं में और 66 सिटी सिविक सेन्टर प्रारंभ किए जाएंगे। ऐसा होने से राज्य की नगरपालिकाओं में सिटी सिविक सेन्टरों की संख्या 88 हो जाएगी।सिविक सेंटरों से कर भरपाई, कई लाइसेंस की सुविधा

सिविक सेन्टरों में आमजन को सम्पत्ति कर, व्यवसायिक कर, गुमास्ता धारा पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, जन्म-मरण प्रमाणपत्र, पानी-गटर कनेक्शन आवेदन, हॉल बुकिंग, एनओसी, स्वीमिंग पूल, जिम्नेशियम शुल्क समेत महानगरपालिका-नगरलाकिलकाओं की सेवाएं ऑनलाइन या रूबरू उपलब्ध कराई जाती हैं। ये सेन्टर नागरिकों के लिए वन स्टॉप शॉप के तौर पर काम करती हैं।