24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबाजी व कालिका माता मंदिर में दर्शन का समय बदला

चैत्र नवरात्र 22 से

2 min read
Google source verification
अंबाजी व कालिका माता मंदिर में दर्शन का समय बदला

बनासकांठा जिले की दांता तहसील में अंबाजी स्थित शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर।

अहमदाबाद/पालनपुर/दाहोद. चैत्र सुद एकम पर नवरात्र में देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। अंबाजी व कालिका माता मंदिर में दर्शन व आरती के समय में परिवर्तन किया गया है।
बनासकांठा जिले की दांता तहसील में अंबाजी स्थित शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में आगामी बुधवार 22 मार्च चैत्र सुद एकम से अगले बुधवार 29 मार्च चैत्र सुद अष्टमी तक नवरात्र के दौरान दर्शन व आरती का समय बदला है।
आरासुरी अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट के प्रशासक के अनुसार 22 मार्च चैत्र सुद एकम को सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक घट स्थापना की जाएगी। सुबह 7 से 7.30 बजे तक आरती, सुबह 8 से 11.30 बजे तक दर्शन, दोपहर 12 बजे राजभोग, दोपहर 12.30 से शाम 4.30 बजे तक दर्शन, शाम 7 से 7.30 बजे तक आरती, शाम 7.30 से रात 9 बजे तक दर्शन का समय रहेगा। बुधवार 29 मार्च चैत्र सुद अष्टमी पर सुबह 6 बजे आरती होगी। गुरुवार 6 अप्रेल चैत्र सुद पूर्णिमा पर भी सुबह 6 बजे आरती होगी।
गुरुवार 30 मार्च चैत्र सुद नवमी से शुक्रवार 21 अप्रेल वैशाख सुद एकम तक सुबह 7 से 7.30 बजे तक आरती, सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक दर्शन, दोपहर 12 बजे राजभोग, दोपहर 12.30 से शाम 4.30 बजे तक दर्शन, शाम 7 से 7.30 बजे तक आरती, शाम 7.30 से रात 9 बजे तक दर्शन का समय रहेगा।

पंचमहाल जिले में पावागढ़ स्थित कालिका माताजी मंदिर ट्रस्ट के सचिव अशोक पंड्या के अनुसार चैत्र नवरात्र में पावागढ़ स्थित शक्तिपीठ कालिका माता मंदिर खोलने व मंदिर बंद करने का समय बदला है।
उनके अनुसार 22 मार्च एकम को सुबह 4 से रात 8 बजे तक, 23 मार्च बीज से 25 मार्च चतुर्थी तक सुबह 5 से रात 8 बजे तक, 26 मार्च पंचमी को सुबह 4 से रात 8 बजे तक, 27 मार्च छठ व 28 मार्च सातम को सुबह 5 से रात 8 बजे तक और 29 मार्च अष्टमी को सुबह 4 से रात 8 बजे तक मंंदिर खुला रहेगा।