6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रिटेन से आगे निकल जाएगी भारत की अर्थव्यवस्था

-आंकड़ों से कांग्रेस सरकारों पर साधा निशाना
2 min read
Google source verification
Britain, PM, economy

ब्रिटेन से आगे निकल जाएगी भारत की अर्थव्यवस्था

अंजार (कच्छ). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ने पूर्ववती कांग्रेसी सरकारों पर प्रहार करते हुए कहा के 1955 से लेकर 2014 तक 60 वर्षों में सिर्फ 13 करोड़ परिवारों को गैस पहुंचाया गया जबकि उनके शासनकाल के सिर्फ 4 वर्षों में 10 करोड़ परिवारों तक गैस पहुंचाया गया। उनका लक्ष्य है कि आने वाले दिनों में कोई भी परिवार इससे अछूता नहीं रहे।
एक माता जब लकड़ी जलाकर खाना बनाती है तब उसके अंदर शरीर के अंदर 400 सिगरेट का धुआं जाता है। किसी को तो इस मां को बचाना पड़ेगा, इसलिए उन्होंने इस गैस का उपयोग सामान्य लोगों के लिए किया।
उन्होंने उड़ान प्रोजेक्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 67 वर्षों में प्रत्येक वर्ष औसतन एक नया हवाई अड्डा संचालित होता था, जबकि उनके शासनकाल के दौरान 4 वर्षों में अब तक 9 नए एयरपोर्ट संचालित हुए।
उन्होंने यह भी कहा गत वर्ष रेलवे के एसी कोच में जितने लोगों ने यात्रा की, उससे ज्यादा यात्रा लोगों ने विमान में की।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 60 वर्षों में 400 नए विमानों के आर्डर दिए गए, वहीं उनके शासनकाल के दौरान 4 वर्षों में 900 नए विमानों के ऑर्डर बुक हुए। देश की आर्थिक स्थिति तेज गति से बढ़ रही है और उन्हें यह भी आशा है कि भारत की अर्थव्यवस्था ब्रिटेन से आगे निकल जाएगी।

मोदी ने कहा कि उन्होंने लाल किले की प्राचीर से कहा था कि 1000 दिनों में देश के 18000 गांवों में बिजली ला देंगे और यह उन्होंने संभव कर बताया। आजादी के बाद 4 करोड़ परिवार ऐसे हैं जो अभी भी अंधेरे की 18 वीं शताब्दी में जीने को मजबूर हैं। सौभाग्य योजना के जरिए उन लोगों तक बिजली पहुंचाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है और आजादी के 75 वर्ष पूरे होने से पहले यह काम पूरा हो जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे देश के आम आदमी के जीवन में गुणवत्तापूर्ण बदलाव लाना चाहते हैं।