2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री पटेल से मिले फिनलैंड के राजदूत, कई क्षेत्रों में परस्पर सहयोग की तैयारी

स्टार्टअप, स्किलिंग, शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और सस्टेनेबिलिटी में मिल कर काम करने पर जोर

less than 1 minute read
Google source verification

सीएम भूपेन्द्र पटेल और फिनलैंड के राजदूत किम्मो लाहदेविर्ता

भारत में फिनलैंड के राजदूत किम्मो लाहदेविर्ता ने मंगलवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने स्टार्टअप, स्किलिंग, शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और सस्टेनेबिलिटी क्षेत्र में गुजरात के साथ परस्पर सहयोग की तैयारी दर्शाई।फिनलैंड में गुजरात के उद्योगों और निवेशकों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ फिनलैंड-भारत और गुजरात के बीच शिक्षा, सस्टेनेबिलिटी और विकास के प्रयासों को तेजी देने के लिए अहमदाबाद में फिनलैंड का मानद वाणिज्य दूतावास खोला गया है। इसके मानद वाणिज्यदूत ने कुलिन लालभाई भी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से मिले।

मुख्यमंत्री पटेल ने हैप्पीनेस इंडेक्स और स्कूली शिक्षा में फिनलैंड की उपलब्धियों के बारे में जानने और फिनलैंड में संचालित फिनिश स्कूल प्रणाली का अध्ययन करने में गुजरात की उत्सुकता व्यक्त की।मुख्यमंत्री पटेल ने फिनलैंड की स्किलिंग और शिक्षा क्षेत्र की विशेषज्ञता का लाभ लेने में रुचि जताते हुए कहा कि राज्य के स्टार्टअप को आगे बढ़ाने में इसकी अहम भूमिका हो सकती है।फिनलैंड के राजदूत ने कहा कि गुजरात में लगभग 10 फिनिश कंपनियां संचालित हैं साथ ही, अन्य कंपनियों ने निवेश एवं कारोबार के लिए उत्सुकता व्यक्त की है।

गुजरात दौरा बताया ऐतिहासिक

फिनलैंड के राजदूत ने गुजरात के दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अहमदाबाद में फिनलैंड का मानद वाणिज्य दूतावास संचालित होने से गुजरात-फिनलैंड के रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

Story Loader