29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat News : Bhiloda नहर में नहाते समय चार की डूबने से मौत, मचा कोहराम

अरवल्ली जिले की भिलोडा तहसील के टोरडा के समीप की घटना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Binod Pandey

•

Updated: 2 Oct 2022, 1:18 PM IST

Gujarat News  : Bhiloda  नहर में नहाते समय चार की डूबने से मौत, मचा कोहराम

Gujarat News : Bhiloda नहर में नहाते समय चार की डूबने से मौत, मचा कोहराम

भिलोडा/शामलाजी. अरवल्ली जिले की भिलोडा तहसील के तीर्थस्थल टोरडा के समीप बुठेली नदी की नहर में नहाने गए एक ही गांव के चार युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर से पूरे गांव में शोक फैला हुआ है।

पुलिस के अनुसार भिलोडा तहसील के यात्रा धाम टोरडा के समीप स्थित शिलाद्री गांव के चार युवक बुठेली नदी की नहर में शनिवार को नहाने गए थे। तैरते - तैरते चारों युवक गहरे पानी में चले गए। युवकों को पानी की गहराई का अनुमान नहीं था। गहरे पानी में जाने से चारों युवक डूब गए। मामले की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मामले की जानकारी पर स्थानीय तैराकों ने इनके शवों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। 108 आपातकालीन सेवा की एंबुलेंस के माध्यम से इनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिलोडा के कॉटेज अस्पताल में भेज दिया गया। मृतकों की पहचान असारी प्रीतेश पोपट (15 ), वर्षीय असारी यामेश्वर अशोक(१६), असारी दिलखुश विपुल (१७) और बांगा कल्पेश अर्जुन (२०) के रूप में हुई है। मृतकों में तीन युवक आपस में चचेरे भाई थे। मामले की जानकारी मिलते ही पूरे शिलाद्रि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा था कि नवरात्रि के इन दिनों में जहां सभी लोग पूजा-पाठ और गरबे में लीन है, वहीं इस गांव में एक ही दिन में इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।