6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: बैंक ऑफ बड़ौदा 16 से मनाएगा बड़ौदा किसान पखवाड़ा

Gujarat, Bank of baroda, kisan pakhwada, Vadodara

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat: बैंक ऑफ बड़ौदा 16 से मनाएगा बड़ौदा किसान पखवाड़ा

Gujarat: बैंक ऑफ बड़ौदा 16 से मनाएगा बड़ौदा किसान पखवाड़ा


वडोदरा. बैंक ऑफ बड़ौदा 16 अक्टूबर सेे 'बड़ौदा किसान पखवाड़ा' मनाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा के बड़ौदा अंचल प्रमुख व महाप्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह पखवाड़ा 16 अक्टूबर को 'बड़ौदा किसान दिवस' के उत्सव के साथ शुरू होगा।
31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला यह पखवाड़ा चौथा संस्करण होगा। बैंक वर्ष 2018 से बड़ौदा किसान पखवाड़ा का आयोजन कर रहा है ताकि देश के किसानों तक पहुंचा जा सके और उन्हें समर्थन दिया जा सके। इस पहल का एक अन्य प्रमुख उद्देश्य किसानों के बीच वित्तीय साक्षरता को बढ़ाना और उन्हें बेहतर उत्पादकता के लिए आधुनिक तकनीक और सर्वोत्तम कार्य प्रणाली को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस दौरान किसानों को कृषि ऋण दे कर विभिन्न लाभ प्रदान किए जाएंगे।
हाल ही में लॉन्च किया गया बॉब वल्र्ड मोबाइल एप ग्राहकों को एक ही एप के तहत बचत, निवेश, उधार और खरीदारी का अनुभव प्रदान करता है। यह एप वीडियो केवाईसी के माध्यम से खाता खोलने की सुविधा दे कर गैर ग्राहकों को भी सेवा प्रदान करता है।
बैंक इस वर्ष 31 दिसंबर तक अपने विशेष फेस्टिव ऑफर के तहत शून्य प्रोसेसिंग शुल्क के साथ 6.50 प्रतिशत ब्याज दर से होम लोन ऑफर कर रहा है।