
Gujarat: इस गांव में नहीं पान-तंबाकू की कोई दुकान, इसलिए कोरोना काल में नहीं होती भीड़
उदय पटेल
अहमदाबाद. कोरोना की दूसरी लहर में शहरों के साथ साथ गावों में भी पग पसार चुकी है। लेकिन कई ऐसे गाँव हैं जो काफी सतर्कता दिखा रहै हैं। गुजरात के भावनगर जिले का शामपरा (खोडियार) गाँव में लोग स्वैच्छिक लॉक डाउन और कोरोना दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन कर रहे हैं।
तम्बाकू पर प्रतिबंध होने के चलते गाँव में पान का कोई गल्ला नहीं है। इस कारण यहां पर अनावश्यक भीड़़ नहीं होती। यहां पर किराने की सिर्फ 2 दुकानें हैं जो सुबह 6 से लेकर दोपहर 12 बजे तक खुलती है।दुकान में सामान खरीदने के समय सोशल डिस्टेनसिंग का पालन किया जाता है। गांव की सरपंच भावना बेन गोहिल के मुताबिक गाँव में कोरोना के मामले बढऩे पर स्थिति संभालने के लिए स्वैच्छिक लॉक डाउन किया गया।
गाँव से बाहर आने- जाने के लिए 2 ऑटो रिक्शा की व्यवस्था
गांव से बाहर आने जाने के लिए गाँव की ही 2 ऑटो रिक्शा की व्यवस्था की गई है। इस तरह यहां के लोगों को अन्य वाहनों में बैठने की जरूरत नहीं होती है जिससे संक्रमण की आशंका नहीं रहती।
Published on:
06 May 2021 11:26 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
