
Gujarat: पाटण जिले में सरस्वती थाने का लोकार्पण
पाटण. गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा ने पाटण जिले की सरस्वती तहसील के चोरमारपुरा गांव में सरस्वती तहसील के नए पुलिस थाने का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर जाडेजा ने कहा कि तहसील के 49 गांव के लोगों के सुरक्षा को देखते हुए नया पुलिस थाना स्थापित किया गया। इससे पुलिस नागरिकों को होने वाली असुविधा को दूर करने का काम करेगी।
35 लाख रुपए की लागत से चोरमारपुर गांव में बने नए थाने के तहत वागडोद थाने के तहत सरियद, वायड चौकी एवं पाटण थाना के तहत वामैया चौकी को शामिल किया गया है। वहीं इस पुलिस स्टेशन में 57 पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी अपनी सेवाएं देंगे।
इस अवसर पर मंत्री जाडेजा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में जिला कलक्टर सुप्रीत सिंह गुलाटी, जिला विकास अधिकारी रमेश मेरजा, भाजपा जिला संगठन अध्यक्ष दशरथ ठाकोर, प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष नंदाजी ठाकोर, पूर्व मंत्री रणछोड़ देसाई सहित अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
Published on:
03 Aug 2021 01:37 am
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
