
चुनाव लड़ने से रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट किए फ्रीजः गोहिल,चुनाव लड़ने से रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट किए फ्रीजः गोहिल,चुनाव लड़ने से रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट किए फ्रीजः गोहिल
अहमदाबाद. गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि विपक्ष चुनाव नहीं लड़ सके इस उद्देश्य से कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के डर से बौखलाई भाजपा इस तरह के कदम उठा रही है।
गुजरात प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के कानून के मुताबिक राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले जमा चंदे पर कोई पार्टी टैक्स नहीं देती है। इनमें भाजपा भी शामिल है, जिसने शायद इस तरह का कर अदा नहीं किया होगा।उन्होंने आयकर के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि राजनीति पार्टियों के खातों में जमा होने वाले रुपयों में यदि कोई दिक्कत होती है, तो ज्यादा से ज्यादा 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है। जबकि यहां सात साल पुराने एक मामले में कांग्रेस के 11 बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस मामले से साफ हो गया कि हार के डर से भाजपा ने विपक्ष को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए यह हथकंडा अपनाया है। इस तरह की घटना काले अक्षरों में अंकित होगी।
भाजपा से कांग्रेस में आए गुजरात के पूर्व मंत्री जयनारायण व्यास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते को फ्रीज करने का कोई ठोस कारण नहीं है। विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी जैसे कई लोग हैं,
गुजरात में लोकसभा की 26 सीटों पर चुनाव के साथ ही विधानसभा की पांच सीटों पर उप चुनाव भी होना है। लोकसभा का चुनाव तो कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी मिलकर इंडिया गठबंधन के तहत लड़ रही हैं, लेकिन विधानसभा की पांच सीटों पर उप चुनाव कांग्रेस पार्टी अकेले ही लड़ेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी गुजरात में पांचों सीटों पर अकेले उप चुनाव लड़ेगी। आप से विधानसभा उप चुनाव को लेकर गठबंधन नहीं होगा।
उम्मीदवारी वापस लेने के बाद अब रोहन गुप्ता ने अब पार्टी भी छोड़ीअहमदाबाद. लोकसभा चुनाव के लिए अहमदाबाद पूर्व सीट से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी रोहन गुप्ता ने उम्मीदवारी वापस लेने के बाद शुक्रवार को पार्टी भी छोड़ दी। उन्होंने कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के माध्यम से उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस्तीफा भेजा। इसमें उन्होंने वर्तमान में उनके पिता के बीमार होने के साथ-साथ उन्हें एक नेता की ओर से परेशान किए जाने का आरोप भी लगाया। रोहन गुप्ता ने गत 18 मार्च को उम्मीदवारी वापस ली थी। सोशल मीडिया में उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत संकटों के बीच तीन दिन पिता के साथ बिताए। बीमार पिता को हाल में उनकी जरूरत है। वे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस समय में पिता ने अपने अनुभवों को भी साझा किया है। इसमें यह भी कहा गया है कि उम्मीदवारी वापस लेने का अपने जीवन का सबसे कठिन निर्णय लिया और अब पार्टी की सेवा करने के बाद पार्टी छोड़ने का एक और सबसे कठिन निर्णय लिया है। इस पोस्ट में पिछले दो वर्षों से एक व्यक्ति की ओर से परेशान करने का जिक्र किया गया है। आत्मसम्मान बचाने के उद्देश्य से यह निर्णय किया है।
Published on:
22 Mar 2024 10:19 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
