7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: टोल फ्री नंबर पर 1916 पर करें हैण्डपंप मरम्मत, जलापूर्ति से संबंधित शिकायत

Gujarat, Toll free number, 1916, Handpump repairing, water supply

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat: टोल फ्री नंबर पर 1916 पर करें हैण्डपंप मरम्मत, जलापूर्ति से संबंधित शिकायत

Gujarat: टोल फ्री नंबर पर 1916 पर करें हैण्डपंप मरम्मत, जलापूर्ति से संबंधित शिकायत

गांधीनगर. ग्रामीण स्तर पर समूह जलापूर्ति योजनाओं के जरिए पेयजल एवं हैण्ड पम्प मरम्मत समेत शिकायतों के लिए टोलफ्री नंबर 1916 प्रारंभ किया गया है। इसके जरिए आमजन की शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जा सकेगा।
राज्य सरकार के प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघाणी ने कहा कि राज्य के आमजन को गर्मी के मौसम में पेयजल की कोई भी दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए राज्य सरकार ने व्यवस्थित आयोजन किया है।
वाघाणी ने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन को पेयजल की कोई भी दिक्कत नहीं हो इसके लिए सुचारू आयोजन करने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आमजन से पानी व्यर्थ नहीं करने की भी अपील की है। टैंकरों से जलापूर्ति करने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि फिलहाल कच्छ जिले में 36 टैंकरों से 114 फेरों के जरिए 21 गांवों में पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था की गई है।

भुज-भचाऊ राजमार्ग पर बनेगा ओवरब्रिज

वाघाणी ने कहा कि भुज-भचाऊ राजमार्ग पर ओवरब्रिज का कार्य 108 करोड़ रुपए की लागत से प्रारंभ किया जाएगा। इस ब्रिज से संबंधित जमीन अधिग्रहण समेत तकनीक समस्याओं को सुलझाया गया है। अब यह कार्य शीघ्र प्रारभ किया जाएगा। यह ब्रिज बनने से भुज एवं भचाऊ की जनता की समस्या सुलझेगी। इसी तरह मध्य गुजरात, दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र को जोडऩेवाले तारापुर-बगोदरा छमार्गीय राजमार्ग के दूसरे चरण पर 651 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसका आगामी समय में मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे।