11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

VIDEO : Gujarat news: स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने को देश तैयार

health employee, association, origin, physician, gujarat news;ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन का सम्मेलन

Google source verification

गांधीनगर. ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन (गापियो) की ओर से शनिवार को गांधीनगर में वार्षिक अधिवेशन सम्मेलन प्रारंभ हुआ। दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में 57 देशों के 500 से ज्यादा भारतीय मूल के चिकित्सकों ने भाग लिया।

इससे पूर्व ‘गापियो’ के अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिब्बल ने बताया कि यह दुनियाभर में किसी भी देश में प्रैक्टिस करनेवाले भारतीय चिकित्सकों का संगठन है, जो क्लीनिकल स्कील डवलपमेन्ट, समकालीन स्वास्थ्य और बेहतर व अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भारत चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने में काफी मददगार रहा। पहले चिकित्सक ज्यादा विदेश जाते थे, लेकिन अब यहां बेहतर सुविधाएं ंमिलने से विदेश जानेवाले चिकित्सकों का प्रतिशत घटा है।

उपाध्यक्ष डॉ. नंदकुमार जयराम ने कहा कि रिसर्च और इनोवेशन से भारत में हर तबके को गुणवत्तायुक्त चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा सकती है। स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने को देश तैयार है। एसोसिएशन के महासचिव डाॅ. सुधीर परीख ने कहा कि भारतीय मूल के 1.4 मिलियन फिजिशियन्स को एक प्लेटफार्म लाने के लिए यह संगठन कार्यरत है। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रमेश मेहता ने कहा कि यदि चिकित्सकों को प्रोत्साहन मिले तो ग्रामीण इलाकों में उनकी रुचि बढ़ सकती है। इसके लिए सरकार को पहल करनी होगी।