11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedanad news: घर-घर में सुन्दरकांड पाठ, हुआ मारुति हवन

House to house, hanuman jayanti, corona alert, Gujarat news, Ahmedabad news, corona virus, social distancing

1 minute read
Google source verification
Ahmedanad news: घर-घर में सुन्दरकांड पाठ, हुआ मारुति हवन

Ahmedanad news: घर-घर में सुन्दरकांड पाठ, हुआ मारुति हवन

गांधीनगर, उत्तर भारतीय विकास परिषद और भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले बुधवार को सरसपुर स्थित कस्तूरबानगर में हनुमान जयंती पर सुन्दरकांड पाठ और मारुति हवन किया गया। हालांकि सुन्दरकांड पाठ के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पूरा पालन किया गया। कस्तूरबानगर और उसके आसपास की सोसायटियों में माइक लगाए गए थे ताकि रिहायशी लोग सुन्दरकांड पाठ का लुत्फ उठा सकें। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष महेशसिंह कुशवाह और दिनेश सिंह कुशवाह के सहयोग से यह आयोजन किया गया, जहां घरों में बैठकर लोगों ने सुन्दरकांठ पाठ का रसपान किया। बाद में घर-घर तक लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया।
परोसा जा रहा है 14 हजार को खाना
इसके अलावा जब से लॉकडाउन प्रारंभ हुआ तब से सरसपुर स्थित भाजपा कार्यालय से परिषद के प्रदेश अध्यक्ष महेशसिंह कुशवाह के सहयोग से गरीब और जरूरतमंदों को खाना परोसा जा रहा है। परिषद ने सरसपुर, वटवा, मेघाणीनगर, अमराईवाडी, मोटेरा, लांभा और ओढव में केन्द्र बनाए गए हैं, जहां से हर रोज 14 हजार लोगों तक खाना पहुंचाया जाता है। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष और समाजसेवी महेश सिंह कुशवाह इस सेवा केंद्र के संचालन के लिए 25 लाख रुपए का योगदान सहयोग किया है। हर सेवा केंद्र में जिम्मेदार व्यक्तियों की तैनाती की गई है, जो पूरी व्यवस्था की देखरेख रखते है। रोटी बनाने की विशेष मशीन भी लगाई गई है ताकि हररोज 5 से छह हजार रोटियां बनती हैं। सरसपुर केंद्र की देखरेख कर रहे दिनेश सिंह कुशवाह ने बताया कि सरसपुर के सेवा केंद्र से बापूनगर, सरसपुर औरउसके आसपास के इलाकों के लिए टैम्पो या ऑटोरिक्शा से जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाया जाता है। जब तक लॉक डाउन रहेगा तब तक जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाया जाएगा। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसिंह राठौर के मुताबिक शहर के सरसपुर, बापूनगर, रखियाल,निकोल, नरोडा, वटवा, अमराईवाडी, साबरमती, मेघाणीनगर, असारवा समेत इलाकों में भी केन्द्र प्रारंभ किए गए हैं।