अहमदाबाद. शहर के मध्यजोन में गुरुवार सुबह से ही महानगरपालिका की ओर से अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई जो दिनभर चली। इनमें जमालपुर में सबसे अधिक तीन हैं। जबकि खाडिय़ा वार्ड में दो और शाहपुर में एक अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। 11601 वर्गफीट जगह में बने छह निर्मा णों को तोड़ा गया। इनमें जमालपुर में करीब 3500 वर्ग फीट, खाडिय़ा में 3100 वर्गफीट तो शाहपुर में एक ही जगह 4100 वर्गफीट क्षेत्र में अवैध निर्माण किया गया था।