
Ahmedabad. शहर के सरखेज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हत्या की घटना सामने आई है। विवाहिता के पति की उसके पूर्व पति ने कहासुनी और झगड़े के दौरान चाकू से वार करके हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की पीसीआर वान ने मौके से भाग रहे आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।
इलाके के सहायक पुलिस आयुक्त ए बी वालंद ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि यह घटना शुक्रवार को सरखेज थाना क्षेत्र में आने वाले फतेवाडी केनाल के पास के जाड़ी खाला की किटली अमीदानगर में हुई। यहां आमिर शेख (32) रहता है।
अमीर शेख 2020 से उसकी पत्नी के साथ यहां रहता था। आमीर शेख की पत्नी का यह दूसरा विवाह था। उसके पहले पति से उसे छह बच्चे हैं। शुक्रवार को आमीर शेख विवाहिता और बच्चों के साथ झगड़ा कर रहा था। मारपीट कर रहा था।
इसकी जानकारी विवाहिता के पूर्व पति जाफरखान पठान (52) को मिली। ऐसे में जाफर ने मौके पर पहुंचकर आमीर के साथ झगड़ा किया। दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट के दौरान जाफर ने चाकू से आमीर शेख पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना किसी ने शहर पुलिस कंट्रोलरूम को दी, जिससे मौके पर पहुंची पीसीआर वैन ने मौके से फरार हो रहे आरोपी जाफरखान पठान को हिरासत में ले लिया है।इस संबंध में सरखेज थाने में हत्या का मामला दर्ज किया है।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि आमीर शेख वेल्डिंग का काम करता था। आरोपी जाफर छुटक मजदूरी का काम करता है। वह जमालपुर का रहने वाला है। इस मारपीट की घटना में आरोपी को भी हल्की चोट आई है। उसे प्राथमिक उपचार दिलाया गया है। इस संबंध में पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
30 Jan 2026 09:52 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
