26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईआरसीटीसी पश्चिमी क्षेत्र ने श्रेष्ठ कर्मचारियों का किया सम्मान

अहमदाबाद. भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने अगस्त और सितंबर महीने के श्रेष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित किया।
मुंबई के आईआरसीटीसी पश्चिमी क्षेत्र के समूह महाप्रबंधक गौरव झा ने परिसर में चयनित कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए।
अगस्त महीने के लिए अहमदाबाद कैटरिंग क्षेत्रीय कार्यालय के हॉस्पिटलिटी मॉनिटर अशोक पांडे, मुंबई पर्यटन क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक स्टाफ विजय गायकवाड़ को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सितंबर महीने के लिए पुणे के कैटरिंग पर्यवेक्षक रणवीर चौधरी, मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय के वित्त विभाग की सहायक स्टाफ लता राणे को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।