6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर चोरी, लूट और चेन स्नेचिंग रोकने को लेकर बैठकें, फुट पेट्रोलिंग

शहर में दिवाली के दौरान दिन व रात में होने वाली चोरी, चेन स्नेचिंग व लूट की घटनाओं को रोकने के लिए शहर पुलिस ने गश्त बढ़ाने के साथ फुट पेट्रोलिंग भी शुरू की है। इसके अलावा सोसायटीवालों के साथ थानों में व सोसायटियों में जाकर मोहल्ला बैठकें की जा रही हैं। दिन रात हो रहीं इन बैठकों में लोगों को सुरक्षित रहने के लिए क्या सावधानी बरतें उस बारे में जानकारी देने के साथ साथ पुलिस अधिकारियों के नंबर और शहर पुलिस कंट्रोलरूम से संपर्क करने के लिए कहा जा रहा है। शहर के कई थानों
2 min read
Google source verification
Meetings on theft, robbery and chain snatching on Diwali, foot petroling

Meetings on theft, robbery and chain snatching on Diwali, foot petroling

अहमदाबाद।शहर में दिवाली के दौरान दिन व रात में होने वाली चोरी, चेन स्नेचिंग व लूट की घटनाओं को रोकने के लिए शहर पुलिस ने गश्त बढ़ाने के साथ फुट पेट्रोलिंग भी शुरू की है। इसके अलावा सोसायटीवालों के साथ थानों में व सोसायटियों में जाकर मोहल्ला बैठकें की जा रही हैं। दिन रात हो रहीं इन बैठकों में लोगों को सुरक्षित रहने के लिए क्या सावधानी बरतें उस बारे में जानकारी देने के साथ साथ पुलिस अधिकारियों के नंबर और शहर पुलिस कंट्रोलरूम से संपर्क करने के लिए कहा जा रहा है। शहर के कई थानों की ओर से सोसायटियों में जागरुकता पर्चे भी बांटे जा रहा हैं।

सेक्टर-दो के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक यादव के अनुसार शहर में दिवाली के दौरान शहरवासियों को सुरक्षा का माहौल मिले इसके लिए फुट पेट्रोलिंग के साथ साथ दिन और रात को मोहल्ला बैठकें की जा रही हैं। जागरुकता पर्चे प्रकाशित करवाकर भी बांटे जा रहे हैं।

बैठकों के जरिए लोगों को समझाया जा रहा है कि वे यदि दिवाली की छुट्टियों में कहीं बाहर जा रहे हैं तो पड़ोसियों को बताकर जाएं। कीमती चीज वस्तुएं लॉकर में और नकदी बैंक में रखें। घरेलू कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें और उनका वेतन ना रोंके ताकि वे बिना वजह संघर्ष में ना उतरें और बदला लेने की ना सोचें। सोने चांदी की वस्तुएं पहनकर घर से बाहर निकलते समय पहने हुए कपड़े से सोने के आभूषणों-चेन, मंगलसूत्र को ढांककर रखें। घरों में मजबूत ताले लगाएं। संभव हो तो मुख्य द्वार और पिछले दरवाजे पर जाली लगवाएं। दरवाजे खिडक़ी हमेशा बंद रखें।

दिवाली के दौरान बहुत से लोग आभूषणों को चमकाने के बहाने से सोसायटी में निकलते हैं किसी को भी अपने सोने के आभूषण चमकाने के लिए ना दें।

दिन और रात के समय के चौकीदार अलग अलग रखें। उनका नजदीकी थानों में फोटो, पहचानपत्र के साथ का ब्यौरा दें। वाहनों में नकदी व आभूषण रखकर खरीददारी करने के लिए नहीं जाएं। इन्हीं सूचनाओं को पर्चे में प्रकाशित करवाकर लोगों को भी बांटा जा रहा है। बाजारों में दिन के समय लूट व चोरी की घटनाएं ना हों और ट्रैफिक की समस्या ना हो इसके लिए फुट पेट्रोलिंग भी की जा रही है। विशेषकर एटीएम, बैंक और ज्वैलरी शोरूम व दुकानों के पास गश्त बढ़ाया है।