
नए कांकरिया ईस्ट स्टेशन पर आज से रुकेगी मेट्रो, ‘झील’ की यात्रा होगी बेहद आसान
गुजरात के अहमदाबाद में मशहूर टूरिस्ट प्लेस कांकरिया झील को आज से मेट्रो की कनेक्टीविटी मिल जाएगी।
अहमदाबाद में मेट्रो रेल सेवा पहले ही शुरू हो चुकी थी, लेकिन कांकरिया क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन न होने के कारण लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे थे। अहमदाबाद मेट्रो रेल सेवा में अब एक और स्टेशन जुड़ गया है। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में कांकरिया ईस्ट मेट्रो स्टेशन अब यात्रियों के लिए चालू कर दिया।
कांकरिया ईस्ट स्टेशन पर आज से रुकेगी मेट्रो, 'कांकरिया लेक' जाने वालों को होगी काफी आसानी।
अहमदाबाद मेट्रो आज से कांकरिया ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर रुकेगी। यात्री अब यहां से मेट्रो से उतर और चढ़ पाएंगे। अभी तक मेट्रो का यह स्टेशन निर्माणाधीन था। इसलिए मेट्रो यहां पर नहीं रुकती थी।
गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (GMRC) लिमिटेड ने 4 मार्च को यह घोषणा की थी कि अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के पूर्व-पश्चिम कॉरीडोर में स्थित कांकरिया ईस्ट मेट्रो स्टेशन को आज से चालू कर दिया जाएगा।
मेट्रो स्टेशन से हजारों लोगों को मिलेगी कनेक्टिविटी
वस्त्राल से थलतेज लाइन (ईस्ट टू वेस्ट कॉरीडोर) पर पड़ने वाले इस मेट्रो स्टेशन का काम कॉरीडोर के उद्घाटन के समय पर अधूरा था। अब इसे पूरा कर लिया गया है। अक्टूबर, 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो का उद्घाटन किया था। अहमदाबाद में अभी मेट्रो का संचालन दो कॉरीडोर पर हो रहा है। इसमें वस्त्राल गाम से थलतेज और एपीएमसी से मोटेरा स्टेडियम कॉरीडोर शामिल है। अहमदाबाद मेट्रो में औसतन 80-90 हजार लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं। गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (GMRC) ने यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी है। इस स्टेशन के खुलने से कई हजार लोगों को मेट्रो की कनेक्टिविटी मिलेगी।
थलतेज और वस्त्राल को जोड़ने वाला यह मेट्रो स्टेशन कलूपुर रेलवे स्टेशन स्थित मेट्रो स्टेशन और अपैरल पार्क मेट्रो स्टेशन के बीच पूर्व-पश्चिम कॉरीडोर पर भूमिगत है।
कांकरिया ईस्ट मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन शहर के चारों ओर यात्रा को और अधिक सुव्यवस्थित करने के लिए तैयार है, जिससे यात्रियों को परिवहन का एक विश्वसनीय और कुशल साधन उपलब्ध होगा।
नए स्टेशन से बढ़ेगी राइडरशिप
कांकरिया ईस्ट मेट्रो स्टेशन के खुलने से मेट्रो की राइडरशिप में इजाफा होने की उम्मीद है। अहमदाबाद में प्रमुख टूरिस्ट प्लेस में शामिल कांकरिया झील को अब मेट्रो कनेक्टिविटी मिल गई है। ऐसे में अब मेट्रो के जरिए टूरिस्ट कांकरिया पहुंच सकेंगे।
जीएमआरएसी के अनुसार कांकरिया ईस्ट स्टेशन पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होने वाली है। कांकरिया स्टेशन पर यात्रियों को 12 मिनट की फ्रीक्वेंसी पर मेट्रो मिलेगी। अहमदाबाद का यह मेट्रो स्टेशन अंडरग्राउंड है। कांकरिया ईस्ट मेट्रो स्टेशन से कांकरिया लेक जाने में काफी कम समय लगेगा। दो किलोमीटर की दूसरी कुछ मिनट में पूरी सकेगी।
परियोजना टीम ने कांकरिया ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर डी-वॉल के बिना टीबीएम पासथ्रू की एक नई पद्धति का भी पालन किया है।
अक्टूबर 2022 में गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने घोषणा की कि तीन स्टेशन- थलतेज गाम, साबरमती और कांकरिया पूर्व खुलने हैं।
अधिकारियों के मुताबिक मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण के साथ-साथ थलतेज गाम मेट्रो स्टेशन के साल के अंत तक पूरा होने और चालू होने की संभावना है, जो शहर को गांधीनगर से जोड़ता है।
Published on:
06 Mar 2024 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
