
Jashodaben
अहमदाबाद।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने कहा मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उस टिप्पणी पर हैरानगी व नाराजगी जताई है जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी अविवाहित हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक पोस्ट में जशोदाबेन यह कहती हुई दिखतीं हैं कि आनंदीबेन के शिक्षित होने के बावजूद एक शिक्षिका (जशोदा बेन) के बारे में ऐसा कहना बिल्कुल गलत है। उनके पति उनके लिए राम जैसे हैं, इसलिए उन्हें बदनाम करने की राजनीति बंद करनी चाहिए। उनके इस बयान से भारत के प्रधानमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचा है।
जशोदा बेन यह भी कहती दिखती हैं कि वर्ष 2014 में राज्य के मुख्यमंत्री के समय मोदी ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में वडोदरा लोकसभा सीट से नामांकन भरते समय पत्नी के कॉलम में उनका नाम लिखा है। इसके बावजूद आनंदीबेन ने एक कार्यक्रम में बयान दिया है कि जो गलत है।
जिले की नौ तहसील पंचायतों के प्रमुख-उपप्रमुख चुने गए
भरुच तहसील पंचायत
भरुच जिले की नौ तहसील पंचायतों के बुधवार को प्रमुख व उपप्रमुख के लिए चुनाव का आयोजन किया गया। भरुच तहसील पंचायत में ढाई साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस के हाथ से सत्ता निकल गई। यहा पर भाजपा ने बाजी मार कर सत्ता अपने कब्जे में कर ली।
भरुच तहसील पंचायत के चुनाव में भाजपा को 14 व कांग्रेस को 14 सीट मिलने से ढाई साल पहले चिठ्ठी उछाली गई थी, जिसमें प्रमुख के रूप में कांग्रेस की नसीम नबीपुरवाला व उपप्रमुख के पद पर भाजपा की नफीसा रुडी विजेता बनी थी। कविठा सीट कांग्रेस के सदस्य के निधन से खाली चल रही थी, जिसके लिए आयोजित चुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली थी। भाजपा की संख्या 15 हो जाने से ढाई साल के लिए सत्ता पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। ढाई साल के नए टर्म के लिए भाजपा के नवीन पटेल प्रमुख व संजय बसावा उपप्रमुख बने।
वालिया तहसील पंचायत
वालिया तहसील पंचायत में ढाई साल के लिए जेडीयू की सत्ता यथावत रही। वालिया तहसील पंचायत में 12 सीट के साथ जेडीयू ने सत्ता हासिल की थी। ढाई साल के नए टर्म के लिए जेडीयू की लीला बसावा प्रमुख व मोहम्मद फकीर उपप्रमुख बने।
एक नजर में स्थिति
कुल सीट- 16, भाजपा- 4, जेडीयू- 12
वागरा तहसील पंचायत
वागरा तहसील पंचायत मे भाजपा के नए प्रमुख के रूप में ईश्वरसिंह गोहिल व उपप्रमुख के रूप में तारा बसावा विजेता घोषित की गई। क्रॉस वोटिंग की वजह से यहां पर भाजपा ने कांग्रेस के हाथ से सत्ता छीनने में सफलता हासिल की।
एक नजर में स्थिति
कुल सीट- 16, कांग्रेस- 9, भाजपा- 7
अंकलेश्वर तहसील पंचायत
अंकलेश्वर तहसील पंचायत में भाजपा ने सत्ता बनाए रखी है। यहां पर भाजपा के पास 17 सीट है। अंकलेश्वर तहसील पंचायत की नई प्रमुख के पद पर भाजपा की मालती बसावा व उपप्रमुख के पद पर भाजपा की दीपिका बसावा विजेता घोषित की गई।
एक नजर में स्थिति- कुल सीट- 26, भाजपा- 17, कांग्रेस- 9
झगडिय़ा तहसील पंचायत
यहां पर जेडीयू ने सत्ता पर कब्जा बनाए रखा है। प्रमुख के रूप में रीतेश बसावा व उपप्रमुख के
रूप में प्रकाश देसाई को चुना गया।
एक नजर में स्थिति- कुल सीट- 22, जेडीयू- 17, भाजपा- 5
नेत्रंग तहसील पंचायत
यहां पर भी जेडीयू का ही दबदबा पिछले बार की तरह इस बार भी बना रहा। जेडीयू की ओर से प्रमुख गीता बसावा व उपप्रमुख के रूप में अर्जुन बसावा विजयी घोषित किए गए।
एक नजर में स्थिति- कुल सीट- 16, भाजपा- 1, जेडीयू- 9, कांग्रेस- 6
आमोद तहसील पंचायत
आमोद तहसील पंचायत में ढाई साल के प्रमुख के लिए भाजपा की विलास राज व उपप्रमुख के रूप में दीपक चौहाण विजयी घोषित किए गए।
एक नजर में स्थिति- कुल सीट- 21, भाजपा- 12, कांग्रेस- 9
Published on:
21 Jun 2018 04:42 am
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
