राजकोट. भावनगर. अहमदाबाद. गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात के मद्देनजर पश्चिम रेलवे की ओर से सतर्कतावश चक्रवात संभावित क्षेत्रों में एहतियाती उपाय के रूप में कुछ ट्रेनों को शुक्रवार को निरस्त किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रालय के वार रूम से लाइव मीटिंग करते हुए गुजरात के रेल अधिकारियों से हालात की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ट्रेन संख्या 09516 पोरबंदर-कानालूस एक्सप्रेस, 09522 वेरावल-राजकोट स्पेशल, 19120 वेरावल-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 19210 ओखा-भावनगर एक्सप्रेस, 19571 राजकोट-पोरबंदर एक्सप्रेस, 09596 पोरबंदर-राजकोट स्पेशल, 09513 राजकोट-वेरावल स्पेशल, 09514 वेरावल-राजकोट स्पेशल, 19572 पोरबंदर-राजकोट एक्सप्रेस, 09480 ओखा-राजकोट स्पेशल शुक्रवार को निरस्त रहेगी।इनके अलावा 09549 भाणवड-पोरबंदर स्पेशल, 09550 पोरबंदर-भाणवड स्पेशल, 09516 पोरबंदर-कानालुस स्पेशल, 09291 वेरावल-अमरेली स्पेशल, 09508 अमरेली – वेरावल स्पेशल, 09505 वेरावल-अमरेली स्पेशल, 09539 अमरेली – जूनागढ़ स्पेशल, 09540 जूनागढ़-अमरेली स्पेशल, 09292 अमरेली – वेरावल स्पेशल, 09531 देलवाड़ा-जूनागढ़ स्पेशल, 09532 जूनागढ़-देलवाड़ा स्पेशल, 09296 देलवाड़ा – वेरावल स्पेशल को निरस्त किया गया है।
ट्रेन संख्या 19405 पालनपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस, 19406 गांधीधाम-पालनपुर एक्सप्रेस, 20928 भुज-पालनपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 20927 पालनपुर-भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 20908 भुज-दादर एक्सप्रेस, 22956 भुज-बांद्रा टर्मिनस कच्छ एक्सप्रेस, 04841 जोधपुर-भीलड़ी स्पेशल, 04842 भीलड़ी-जोधपुर स्पेशल, 14893 जोधपुर-पालनपुर एक्सप्रेस, 14894 पालनपुर-जोधपुर एक्सप्रेस भी शुक्रवार को निरस्त रहेगी।