6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्थाना ने भाजपा को नहीं दिए 20 करोड़: गृह राज्यमंत्री

निवृत्त पीएसआई के जरिए भाजपा व गुजरात को बदनाम करने की कोशिश  
2 min read
Google source verification
pradeep singh jadeja

अस्थाना ने भाजपा को नहीं दिए 20 करोड़: गृह राज्यमंत्री

अहमदाबाद. सीबीआई के दो अफसरों में छिड़ी जंग के बीच सामने आई सूरत में पुलिस आयुक्त रहते हुए राकेश अस्थाना की ओर से पुलिस वेल्फेयर फंड के २० करोड़ रुपए भाजपा के चुनावी फंड में देने की खबर व आरोप को गुजरात के गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जाड़ेजा ने तथ्यहीन बताया है।
जाड़ेजा ने बयान जारी कर इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि निवृत्त पीएसआई के जरिए लगाए जा रहे आरोपों से भाजपा व गुजरात को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
जाड़ेजा ने बयान में कहा कि राकेश अस्थाना २०१1 से २०१६ के दौरान सूरत के पुलिस आयुक्त रहे। उनके इस कार्यकाल के दौरान ऐसी कोई भी राशि ही नहीं बल्कि एक पैसा भी पुलिस वेल्फेयर फंड से भाजपा में जमा नहीं कराया गया। सूरत के एक निवृत्त पीएसआई की ओर से इस बाबत लगाए गए आरोपों की सूरत पुलिस आयुक्त कार्यालय के रिकॉर्ड के आधार पर जांच कराई गई उसमें यह तथ्य सामने आया है। आरोप बेबुनियाद है। इस खुलासे से यह भी साबित हो गया है कि निवृत्त पीएसआई के जरिए भाजपा व गुजरात को बदनाम किया जा रहा है। ऐसा करने वाले लोग भी बेनकाब हुए हैं।
जाड़ेजा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बिना किसी आधार के इस प्रकार की खबरों को फैलाकर भाजपा की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन विकास की राजनीति ऐसे सभी प्रयासों को विफल कर देगी। ज्ञात हो कि सूरत के एक सेवानिवृत्त पीएसआई ने सीबीआई को ई-मेल भेजकर यह आरोप लगाया है।