
Municipal Corporation will get SMS on the street lights on the day
अहमदाबाद।विश्वकर्मा सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक ऐसा इनोवेशन किया है, जिसके चलते शहर की सडक़ों पर दिन में भी यदि स्ट्रीट लाइट चालू रहेगी तो अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) के अधिकारी को उनके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए जानकारी मिल जाएगी। स्थानीय लोगों को मनपा में शिकायत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं इन विद्यार्थियों ने सोलर आधारित स्मार्ट स्ट्रीट लाइट तैयार की है, जो रात (अंधेरा) होने पर खुद ही चालू होगी और दिन (उजाला) होते ही खुद ही बंद हो जाएगी।
कॉलेज के पावर इलैक्ट्रॉनिक्स बीई कोर्स के विद्यार्थी मोहित भागचंदानी, कामियाब हुसैन, जयज्ञ मोढ, फैज मोहम्मद मसी व मीत पंड्या ने कॉलेज के सहायक प्रोफेसर नीरव मेहता के मार्गदर्शन में दो वर्षों की मेहनत के बाद यह इनोवेशन व स्ट्रीट लाइट तैयार की है। एक बार बैटरी चार्ज होने पर यह दस से 12 घंटे तक चालू रहेगी। इसमें कोस्टंट करंट चार्ज कंट्रोलर लगाया है, जिससे यह बैटरी के अधिक चार्ज होने से डैमेज होने की संभावना को भी कम करता है। जिससे बैटरी भी ज्यादा चलती है। सोलर लाइट होने के चलते यह पुरानी सोडियम वेपर लैंबर की तुलना में ८५ प्रतिशत सस्ती भी है।
भागचंदानी व हुसैन बताते हैं कि डिजाइन इंजीनियरिंग विषय के प्रशिक्षण के दौरान सामाजिक समस्या को तकनीक के जरिए हल करने के लिए दिए गए प्रोजेक्ट के तहत मनपा में दिन में भी चालू रहने वाली स्ट्रीट लाइटों को बंद करने के लिए एसएमएस भेजने के विचार के तहत यह इनोवेशन किया।
ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए सोलर ऊर्जा आधारित यह प्रोजेक्ट पर्यावरण के लिए भी बेहतर है। जयज्ञ व फैज मोहम्मद ने बताया कि इससे ८५ प्रतिशत तक खर्च में कमी आएगी। लाइट चालू रहने या बिगडऩे पर मनपा के ऑपरेटर को फोन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके सिस्टम के जरिए यह खुद ही इसका मैसेज भेजेगी।
विश्वकर्मा सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों का इनोवेशन...
Published on:
17 Aug 2017 10:52 pm
