
Vadodara: नीलेश राठौड़ वडोदरा के नए महापौर
नीलेश राठौड़ को वडोदरा शहर का नया महापौर चुना गया है। वे शहर के वार्ड नं. 17 के पार्षद हैं। शुक्रवार को महानगरपालिका कार्यालय में आयोजित विशेष सामान्य सभा में राठौड़ के नाम का ऐलान किया गया। वे अब तक इस पद पर रहे केयूर रोकडिया की जगह लेंगे जो पिछले दिसम्बर माह में शहर की सयाजीगंज सीट से विधायक चुने गए। उन्होंने गत 21 फरवरी को महापौर पद से इस्तीफा दे दिया था। शहर के तरसाली निवासी राठौड़ महापौर पद पर सिर्फ छह माह ही रह सकेंगे। वे लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं। 2006 में वे युवा मोर्चा र्व 2021 में तीसरी बार पार्षद बने। बोर्ड में वे सत्ता पक्ष के नेता भी रह चुके हैं।
वडोदरा महानगरपालिका कार्यालय में पार्षदों की बैठक में राठौड़ के नाम पर मुहर लगी। इसके बाद उन्होंने रोकड़िया की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने मनपा स्थायी समिति के सदस्य से इस्तीफा दे दिया।इस अवसर पर वडोदरा की सांसद रंजनबेन भट्ट और शहर जिला अध्यक्ष डॉ. विजय शाह समेत पार्टी के नेता मौजूद रहे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने राठौड़ का नाम तय किया था। इस पर पार्षदों की बैठक में मुहर लगी।
छह महीने तक पद पर रहेंगे
राठौड़ अगले छह महीने तक वडोदरा के मेयर के तौर पर काम करेंगे। इसके बाद रोटेशन के हिसाब से अगले ढ़ाई वर्ष के लिए महापौर की सीट महिला पार्षद को मिलेगी। उन्हें सांसद रंजनबेन भट्ट का करीबी माना जाता है। वडोदरा के महापौर की रेस में कई और नाम थे। इनमें मनोज पटेल, हितेन्द्र पटेल, चिराग पटेल व अल्पेश लिंबासिया शामिल हैं। लेकिन आखिर में बाजी नीलेश राठौड़ के हाथों लगी।दक्षिणी हिस्से से 24 वर्ष में दूसरे मेयर
1995 से वडोदरा मनपा में भाजपा का शासन है। तब से ऐसा दूसरी बार है जब शहर को दक्षिणी हिस्से से महापौर मिला है। इससे पहले 1998 में इस हिस्से से रतिलाल देसाई महापौर चुने गए थे। इस तरह 24 वर्ष बाद इस हिस्से को मनपा का शीर्ष निर्वाचित पद मिला है। इस इलाके से तीन उपमहापौर भी मिल चुके हैं।
Published on:
10 Mar 2023 10:30 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
