1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महेसाणा सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने दावेदारी ली वापस

पीएम नरेन्द्र मोदी का गृह जिला है महेसाणा, गत तीन बार से भाजपा का कब्जा

2 min read
Google source verification
महेसाणा सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने दावेदारी ली वापस

महेसाणा सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने दावेदारी ली वापस

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से 15 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के एक दिन बाद रविवार को महेसाणा लोकसभा सीट को लेकर बड़ी खबर सामने आई। इस सीट पर दावा ठोंकने वाले गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। इसकी घोषणा खुद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से की।

पटेल ने फेसबुक पर इस संबंध में लिखा कि महेसाणा लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार के रूप में कुछ कारणों से मैंने दावेदारी की थी। शनिवार को राज्य की 15 लोकसभा सीट के उम्मीदवार घोषित हुए। महेसाणा सीट के उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया जारी है, हालांकि उससे पहले भाजपा उम्मीदवार के रूप में वे अपनी दावेदारी वापस लेते हैं।उन्होंने यह भी लिखा कि नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनकर पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा और बढ़ाएं और भारत माता परम वैभव प्राप्त करे ऐसी भगवान को प्रार्थना करता हूं।

2004 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं नितिन

वैसे महेसाणा सीट से नितिन पटेल 2004 में लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस के जीवाभाई पटेल ने उन्हें 14 हजार वोट से हराया था। इस बार फिर से उन्होंने टिकट मांगी थी, लेकिन अब हट गए हैं।

नए चेहरे को मौका दे सकती है भाजपा

नितिन पटेल के दावेदारी वापस लेने के चलते भाजपा इस सीट से किसी नए चेहरे को मौका दे सकती है। लगातार तीन टर्म से महिला उम्मीदवार को पार्टी टिकट दे रही है। ऐसे में इस बार किसी पुरुष उम्मीदवार को टिकट देने के आसार ज्यादा हैं। मौजूदा सांसद शारदाबेन पटेल खुद आयु हो जाने के चलते चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी हैं। ऐसे में इस सीट से पूर्व गृह राज्यमंत्री और मौजूदा प्रदेश भाजपा महामंत्री रजनी पटेल का नाम भी चर्चा में है। उन्होंने इस सीट से दावेदारी भी की है। 1984 के चुनाव में भाजपा को लोकसभा में दो सीटों में से एक पर जीत दिलाने वाले पूर्व सांसद ए के पटेल केे पुत्र को भी दावेदार माना जा रहा है। इकांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले सी जे चावडा का नाम भी चर्चा में है।

डेढ़ दशक से भाजपा का है कब्जा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गृह जिले महेसाणा की सीट बीते डेढ़ दशक से भाजपा का मजबूत गढ़ है। इस बार इस सीट से नितिन पटेल मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। लंबे समय से गुजरात की राजनीति में सक्रिय और मंत्री पद पर रहने वाले पूर्व उप मुख्यमंत्री पटेल को सत्ता से हटाए जाने के बाद से ही उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाए जाने की चर्चा थी। अब इस पर भी पूर्ण विराम लग गया है। ऐसे में चर्चा चल रही है कि उन्हें किसी राज्य का राज्यपाल बनाया जा सकता है।