
Bhavnagar News - भावनगर की सेवाभावी संस्था निजानंद परिवार का सम्मान
राजकोट. भावनगर में 2015 से कार्यरत सेवाभावी संस्था निजानंद परिवार का हाल ही भावनगर के पूर्व युवराज जयवीरराजसिंह ने सम्मान किया। संस्था की ओर से अनिल पंडित ने सम्मान स्वीकार किया।
भावनगर जिले की शिहोर तहसील के भाणगढ़ गांव में किए जा रहे सेवाकार्यों को लेकर निजानंद परिवार का सम्मान किया गया। संस्था में कोई अध्यक्ष नहीं है। उच्च अधिकारी, प्रोफेसर, शिक्षक, साहित्यकार, कलाकार, चित्रकार समेत 280 सदस्य हैं। इनके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशावर्कर भी जुड़े हैं।
सेवा कार्यों के लिए सोनगढ़ गांव को लिया गोद
गांव से लेकर अमरीका तक के सदस्य सात वर्ष में भावनगर में विभिन्न माध्यमों से विविध व्यक्तियों को 10 लाख रुपए तक की सहायता कर चुके हैं। संस्था की ओर से शिहोर तहसील के सोनगढ़ गांव को सेवा कार्यों के लिए गोद लिया गया है। सोनगढ़ गांव की विधवा महिलाओं को प्रति वर्ष किराणा सामान के किट, बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की जाती है। इसके साथ ही गांव में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया जाता है।
कमजोर व जरूरतमंद लोगों की मदद का उद्देश्य
संस्था के अनिल पंडित के अनुसार संतों के आशीर्वाद से संस्था की ओर सेकेवल सेवा कार्य किए जाते हैं। समाज के कमजोर व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही संस्था का उद्देश्य है। सम्मान के अवसर पर संत हरिशरणदास बापू, जीणाराम बापू, नरेश सांगा, डॉ. आर.जी. यादव, नरेश डांगर मौजूद थे। राजेंद्रसिंह सोलंकी ने आभार व्यक्त किया।
डॉ. पुष्पा चुरू के आईएएसई यूनिवर्सिटी की नई कुलपति
गांधीधाम. कच्छ जिले के गांधीधाम की मूल निवासी डॉ. पुष्पा मोतियाणी को राजस्थान के चूरू जिले में सरदारशहर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन एजूकेशन (आईएएसई) डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है।
कच्छ जिले में कंडला स्थित भारतीय विद्या मंदिर में उन्होंने 1977 से 1993 तक शिक्षिका के पद पर कार्य किया। बाद में वे अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ के शांति शोध केंद्र व गांधी दर्शन विभाग में 1994 से 2017 तक कार्यरत रहीं और अधिष्ठाता के पद से सेवानिवृत्त हुईं।
Published on:
08 May 2022 11:08 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
