26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचमहाल : कांग्रेस और आप नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

नए साल की शुरुआत के साथ राजनीतिक बदलाव

गोधरा. पंचमहाल जिले में नए साल की शुरुआत के साथ राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी - आप के बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।
गोधरा में गदुकपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय कमलम में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष मयंक देसाई और मोरवा-हडफ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निमिषा सुथार की उपस्थिति में कांग्रेस और आप के 200 नेताओं-कार्यकर्ताओं को भाजपा का खेस पहनाकर पार्टी में प्रवेश दिलाया गया।
गोधरा तहसील की मिरप ग्राम पंचायत के सरपंच अपने कार्यकर्ताओं सहित भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा मोरवा-हडफ विधानसभा क्षेत्र की गॉल्लाव जिला पंचायत सीट से कांग्रेस के कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नए कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा से परिचित कराया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष मयंक देसाई ने कहा कि पार्टी में नए चेहरों के जुड़ने से संगठन और भी मजबूत होगा। विधायक निमिषा सुथार ने कहा कि भाजपा विकास और राष्ट्रवाद की विचारधारा वाली पार्टी है। आज लोग विकासमुखी राजनीति की ओर आकर्षित हो रहे हैं।