11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : पुलिसकर्मियों की कलाइयों पर सजी राखियां

police personel, rakhi, raksha bandhan, Gujarat police : गूंजे जय हिन्द के नारे

less than 1 minute read
Google source verification
VIDEO : पुलिसकर्मियों की कलाइयों पर सजी राखियां

VIDEO : पुलिसकर्मियों की कलाइयों पर सजी राखियां

गांधीनगर. अहमदाबाद में खोखरा पुलिस थाने का शनिवार को बदला-बदला सा नजारा दिखा। दरअसल, रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व इस थाने में छात्रों ने पुलिसकर्मियों की कलाइयों पर राखियां बांधी और मुंह मीठा करााय। थाने में जयहिन्द और वंदे मातरम् की गूंज हुई।

खोखरा थाने के पुलिस निरीक्षक वाय. एस. गामित समेत थाने के सभी पुलिसकर्मियों को अर्चना विद्यालय के छात्रों ने राखियां बांधी। बाद में पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस मौके पर भावुकता के दृश्य नजर आए। छात्राओं ने जय हिन्द और वंदे मातरम के नारे लगाए। बाद में पुलिसकर्मियों ने इन छात्रों को मिठाई भेंट की। कोरोना काल में पुलिसकर्मियों की कर्तव्य निष्ठा की छात्रों सराहना की। उधर, पुलिसकर्मियों ने राखियां बांधने की बाद सैलूट की।

सामाजिक कार्यकर्ता हर्षद पटेल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए ताकि जनता और पुलिसकर्मियों के बीच नजदीकियां बढ़े। पुलिसकर्मियों के प्रति जनता का विश्वास बढ़े। यह उमदा कार्यक्रम खोख्ररा थाने में किया गया।